गरियाबंद

प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को रास्ते पर ही पुलिस ने रोका, दो घंटे रहा सडक़ जाम

कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सडक़ खोलने की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 7:00 PM IST
cg news
प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को रास्ते पर ही पुलिस ने रोका, दो घंटे रहा सडक़ जाम

पलारी. पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, लवन से रायपुर कांग्रेस भवन जा रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सण्डी खरतोरा के पास पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर रोक लिया। बलौदाबाजार विधायक जनकराम वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता के गाडिय़ों का लंबा काफिला 11बजे सण्डी खरतोरा के पास पहुंचा। तो भारी संख्या में पुलिसबल रास्ता रोके खड़े हो गए। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सडक़ खोलने की मांग की।

विधायक जनकराम ने शांति से रायपुर जाने की बात कहते हुए प्रशासन को रास्ता खोलने की मांग करते हुए आम लोगों को बेवजह परेशान नहीं करने की बात कही। लेकिन प्रशासन ने सडक़ खोलने से इंकार कर दिया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सडक़ में ही बैठकर भजन गाने लगे।

इस बीच सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कांगे्रस बार-बार कहते रहे कि आम लोगों के लिर रास्ता खोल कर आने-जाने दिया जाए, लेकिन पुलिस नहीं मानी। लगभग दो घंटे तक धरने पर बैठे कांग्रेसियों को जोर जबरदस्ती से वाहनों में बिठाकर सण्डी विश्राम गृह में गिरफ्तार कर लाया गया। सण्डी रेस्ट हाऊस को अस्थाई जेल बनाकर दो घंटे रखने के बाद एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल ने 121 गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नि:शर्त छोडऩे की घोषणा की।

गिरफ्तार नेताओं में विधायक जनकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, जिला यूवा कांग्रेस अध्यक्ष मानस पाण्डेय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हितेन्द्र ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, जिला सदस्य सुमित्रा घृतलहरे, शकुंतला साहू, गोपी साहू, रुपेश ठाकुर, धीरज बाजपेयी, रामचंद्र पटेल, मनीष चंद्राकर, शेर खान, मनोज प्रजापति, आर्यन शुक्ला, मोती वर्मा, खिलेन्द्र वर्मा, तुलसी वर्मा, संदीप साहू, गणेशशंकर जायसवाल, महेन्द्र वर्मा, युवराज चंद्राकर, नीलकमल आजाद, मेवालाल डहरिया, सुभाष राव, चंदन साहू, रोहित साहू, बरातू ध्रुव, ललित वर्मा, साधराम साहू, अभिषेक पटेल, माशुकेष गुप्ता, सलमान शेख, अशोक यादव, झड़ीराम कन्नौजे, इन्द्र वर्मा, अमृत साहू, किशोर राठौर, नेमीचंद केशरवानी आदि थे।

प्रदर्शन करने जा रहे 17 कांग्रेसी हुए गिरफ्तार
राजिम. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राजधानी में जेल भरो आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया। कुल 17 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। जहां से अस्थाई जेल बनाया गया। रानी धर्मशाला में शाम 5:15 तक बैठाए रखा। इसके बाद मुचलके पर जमानत में छोड़ दिया। थाना प्रभारी रविशंकर साहू अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

राजिम क्षेत्र व छुरा से रायपुर कांग्रेस भवन के लिए निकले गिरफ्तार हुए कांग्रेसियों में डॉ. आनंद मतावले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद, सहदेव बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग जिला गरियाबंद, रामकुमार गोस्वामी, राजेन्द्र गुप्ता, गिरीश रजानी, रामगुलाल साहू, विष्णु राम जांगड़े, डीकेस शर्मा, अमर ठाकुर, बोदूराव दनके, जीवन साहू, तीरथ साहू, शपेन्द्र शाह, समद खान आदि थे।

Published on: