CG News: एचएसआरपी नंबर प्लेट का पंजीयन करा सकेंगे। शिविर के संबंध में जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9981329779 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CG News: शासन द्वारा 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इसके तहत जिले के समस्त ब्लॉकों में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छुरा ब्लॉक में 26 अगस्त को पंचायत भवन पोंड और 28 अगस्त को पंचायत भवन पाण्डुका में एचएसआरपी नंबर प्लेट आवेदन करने और लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।
इसमें आसपास के ग्रामीण शामिल होकर एचएसआरपी नंबर प्लेट का पंजीयन करा सकेंगे। शिविर के संबंध में जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9981329779 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने हेतु वाहन की आरसी बुक, आधार कार्ड (छायाप्रति) एवं मोबाइल नंबर प्रस्तुत कर आवेदन किया जा सकता है।