गरियाबंद

बेटी से मिलने निकला था किसान, हुई ये अनहोनी, पुलिस ने दो को पकड़कर किया बड़ा खुलासा

दोनों आरोपी गोबरा नवापारा के रहने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 3:18 PM IST
CG news

गरियाबंद/नवापारा-राजिम. किसान से 1 लाख रुपए लूट कर भागे दो अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । दोनों आरोपी गोबरा नवापारा के रहने वाले हैं। टीआई एमएस ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवम्बर 2017 की रात्रि 10 बजे ग्राम पोंड़ का रेवाराम धृतलहरे परिवार से विवाद होने के बाद अपनी मोपेड से अपनी बेटी के ससुराल जाने निकला था। साथ में अपने कपड़े व थैले में एक लाख रुपए नगदी रखा हुआ था।

तोरला के दोनों पेट्रोल पंप बंद होने से वह वापस अपने घर पोड़ की ओर आ रहा था कि बीच में नर्सरी के करीब पीछे से आये दो नकाबपोश युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल उसकी मोपेड के आगे अड़ाकर जबर्दस्ती रोका और फिर उसके साथ गालीगलौच मारपीट करते हुए गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए उसके थैले की तलाशी के बहाने उसमें रखे 1 लाख रुपए और उसका मोबाइल लूटकर भाग गए थे।

मोबाइल का लोकेशन किया ट्रैस
मामले में पुलिस ने धारा 394 का अपराध दर्ज कर विवेचना जारी किया था। इसी के तहत् रेवाराम के लूटे गए मोबाइल के आईएमईआई नंबर को सायबर थाने की मदद से ट्रेस पर रखा गया था। दोनों में से एक आरोपी ने उक्त मोबाइल का सिम फेंककर खुद का सिम लगाकर उपयोग किया जा रहा था, जिसे ट्रेस कर लिया गया। दोनों आरोपी मुकेश पिता जगदीश सोनकर (28) निवासी शीतलापारा व मो. आरिफ अली पिता रियायत अली (32) निवासी कोढ़ीपारा को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी मिली है कि मुकेश सोनकर का फिंगेश्वर थाने में भी लूट का एक अपराध पंजीबद्ध है, जिसकी जानकारी थाने द्वारा फिंगेश्वर थाने से मांगी गई है।

Updated on:
10 Dec 2017, 3:18 PM IST
Published on: