परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को सुनवाई के लिए १५ प्रकरण रखे गए थे। चार प्रकरणों में समझौता कराया गया एवं चार प्रकरण में पक्षकारों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य प्रकरणों पर अगली पेशी पर सुनवाई होगी। परामर्श केंद्र की सदस्य सुमन तिवारी, नीलू यादव, ज्योति राठौर, दिनेश सोनी, छाया गौतम एवं नेशनल लोक अदालत से चंदू विश्वकर्मा मौजूद रहे।अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने की फिराक में निकले तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात देहात थाना पुलिस ने सोमाढाना में दबिश दी। दो नाबालिग और दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से १७१ लीटर हाथभट्टी शराब, दो बाइक सहित अन्य सामग्री जब्त र्की। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन का जेल वारंट काट दिया गया।
देहात टीआई अर्चना जाट ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक से चौपहिया वाहन के ट्यूब में शराब लेकर बेचने के लिए निकले हैं। सूचना के आधार पर टीम बनाकर सोमढाना क्षेत्र में दबिश दी गई। सोमाढाना निवासी महावीर गोस्वामी (२८) के कब्जे से ६० लीटर शराब एक बाइक, राजा एवं एक चौदह वर्षीय नाबालिग के कब्जे से ५६ लीटर हाथभट्टी शराब एवं बाइक जब्त की गई। एक अन्य नाबालिग के कब्जे से ५५ लीटर अवैध शराब जब्त कर थाना लाया गया। महावीर सहित दो नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उनका जेल वारंट काट दिया गया, जबकि राजा को रविवार पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।