गरियाबंद

विजयादशमी : 40 फीट रावण के पुतले का आतिशबाजी के साथ होगा दहन

आज विजयदशमी का पर्व क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जगह-जगह दशहरा पर मेले का आयोजन कर रावण दहन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Oct 19, 2018
ravan
विजयादशमी : 40 फीट रावण के पुतले का आतिशबाजी के साथ होगा दहन

मैनपुर. आज विजयदशमी का पर्व क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जगह-जगह दशहरा पर मेले का आयोजन कर रावण दहन किया जाएगा। परंपरा अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर प्राथमिक शाला मैदान में शाम 6 बजे से रामलीला का मंचन कर 8 बजे 40 फीट रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ किया जायेगा।

वहीं, क्षेत्र के ग्राम नवमुड़ा, हरदीभाठा, गोपालपुर, देहारगुड़ा, जाड़ापदर, जिड़ार, बोईरगांव, बरदूला, साल्हेभाठ, नहानबिरी, शोभा, गोना, इंदागांव, तौरेगा, कोयबा, कुर्रूभाठा, बरगांव, जांगड़ा, जुंगाड़, नागेश, गौरगांव, साहेबिनकछार आदि ग्रामों में रामलीला नाटक का मंचन कर देर रात रावण वध कार्यक्रम किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में दशहरा मेले का भी आयोजन किया गया है।

मैनपुर. क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उद्गम भाठीगढ़ में 4 दिवसीय देवदशहरा का आयोजन किया जाएगा। नवमी पर मां बम्हनीन, मां दंतेश्वरी, मां भठीगढ़ीन के दरबार में दोपहर को क्षेत्र के लोग विशेष पूजा अर्चना कर देव दशहरा का शुभारंभ किया गया, जहां रात्रि जागरण के साथ विजय दशमी पर्व के दिन क्षेत्रभर के देवी देवता डांग डोली लिए भाठीगढ़ देवदशहरा में शामिल होने पहुंचेगी। क्षेत्र भर के देवी देवताओं के पहुंचने के बाद विशेष पूजा अर्चना, रैनी मार, गढ़ चढ़ाई के साथ देव दशहरा पर्व मनाया जायेगा।

Updated on:
19 Oct 2018 04:43 pm
Published on:
19 Oct 2018 06:15 pm