गरियाबंद

Women Brutally Murdered: प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, फिर बेरहमी से की पिटाई… इस बात से नाराज सहेलियों ने कर दी हत्या

Women Brutally Murdered: आरोपियों ने पहले सुमित्रा के गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे प्रताड़ित किया, फिर सीने पर चढ़कर डंडे से हमला किया और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Women Brutally Murdered
Crime (File Photo)

Women Brutally Murdered: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मैनपुर विकासखंड के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। इस घटना में महिला के साथ अत्यंत बर्बरता किए जाने की बात सामने आई है।

मृत महिला की पहचान सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाएं सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और इतवारिन बाई (46 वर्ष) हैं। मृतका और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुमित्रा, आरोपियों के चरित्र को लेकर गांव में टिप्पणी कर रही थी, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा था। इसी बात को लेकर तीनों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

Women Brutally Murdered: गुप्तांग में डाली लाल मिर्च, डंडे और लात-घूंसों से की पिटाई

घटना मंगलवार दोपहर के आसपास की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों महिलाएं सुमित्रा को सबक सिखाने के इरादे से उसके घर पहुंचीं। वहां उन्होंने उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की। आरोपियों ने पहले सुमित्रा के गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे प्रताड़ित किया, फिर सीने पर चढ़कर डंडे से हमला किया और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या का प्रकरण दर्ज

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी महिलाएं मौके से फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्र नक्सल-प्रभावित होने के कारण पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में शोभा थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

गांव में दहशत और आक्रोश

इस नृशंस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की हिंसक वारदात पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
04 Feb 2026 10:39 am
Published on:
04 Feb 2026 10:39 am