गया

पानी बचाने के लिए बिहार में शुरू होगी जल चौपाल

save water: Jal Chaupal will start in Bihar to save water (बिहार के गांवों में जल चौपाल लगेगी) bihar government (water conservation project)
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 5:27 PM IST
drinking water supply
drinking water supply

पटना।
बिहार के गांवों में जल चौपाल लगेगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पिछले दिनों लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने नालंदा जिले में ट्रायल के तौर पर दो तीन जगहों पर जल चौपाल लगाए तो उसमें लोगों ने बढ़चढ़क हिस्सा लिया। जल्दी ही सभी जिलों में जल चौपाल लगनी शुरु हो जाएगी।

राज्य के लोगों को जल संचयन कार्य में भागीदारी के लिए सरकार ने निर्णय किया है। इसके तहत सरकार की योजनाओं और जल संचयन के उपायों की जानकारी दी जाएगी। लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा। जिन ठेकेदारों को राज्य सरकार के 'हर घर,नल का जल'योजना में लगाया गया है उन्हें भी इन कार्यक्रमों में बुलाया जाएगा।

पानी बर्बाद करने वालों की काउंसलिंग भी की जाएगी ताकि वे बेशकीमती पानी बर्बाद न होने दें। विभाग के सचिव ने बताया कि लोगों से फीडबैक लेकर पानी बर्बाद करने वालों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। जल चौपाल में लोगों को मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति और जल संचय संबंधी राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस तरह के कार्यक्रमों में विभाग के इंजीनियर, ठेकेदार, जन प्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहेंगे। जल चौपाल कब कहां लगाई जानी है,इसकी सूचना गांव गांव घर घर दे दी जाएगी।

Published on: