गाज़ियाबाद

मोमोज खाने के शौकीन हैं तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो इनकी तरह पहुंच सकते हैं अस्पताल

मोमोज खाने के बाद इन लोगों को पड़ गए लेने के देने।

2 min read
Feature image

गाजियाबाद। शहर में मोमोज ने 35 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मामला बेहद चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि मोमोज अनहाइजीनिक थे। जिससे फूड पोईजन हुआ और सभी के पेट में दर्द हुआ। मोमोज खाने से एक शख्स के लीवर में भी तकलीफ हो गई। पुलिस ने 10 मोमोज बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। बीमारों में 12 बच्चे भी शामिल हैं।

दरअसल मंगलवार की शाम को करीब 35 लोगों ने इंदिरापुरम इलाके के वसुंधरा में मोमोज खाए थे। उसके बाद अगले दिन सुबह उनके पेट में दर्द हुआ और धीरे-धीरे तकलीफ बढ़ती चली गई। उसके बाद सभी बीमार हो गए, जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं। बीमारों की संख्या धीरे-धीरे 35 तक पहुंच गई। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उल्टी से लेकर पेट में दर्द की शिकायत के बाद सभी बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि मोमोज के अनहाइजीनिक होने का शक है।

वहीं पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सब आरोपी उसी मोमोज स्टॉल से जुड़े हुए हैं, जहां मोमोज खाए गए थे और इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मोमोज खाने वाले बीमार लोगों का यही कहना है कि उस समय कुछ महसूस नहीं हुआ था। लेकिन कुछ का कहना है कि मोमोज बेहद खराब तरीके से बनाए जा रहे थे। जिस वजह से उनको अगले दिन पेट में तकलीफ होने लगी।

एक शख्स ऐसा है, जिसके लीवर में भी इनफेक्शन हो गया है। जाहिर है कि पुलिस जांच के बाद पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी कि आखिरकार मोमोज में ऐसा क्या मिला हुआ था। जिससे एक साथ इतने लोगों की तबीयत खराब हो गई। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में फास्ट फूड जैसे मोमोज, चाऊमीन और बर्गर खाने से पहले वहां पर उसकी गुणवत्ता को जांच परख लें तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। डॉक्टर की लगातार यही सलाह दे रहे हैं।

Published on:
30 Jun 2018 09:08 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो