8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना कपड़ों के16वीं मंजिल से गिरी थी युवती, अंतिम संस्कार करने से इनकार, घटना की CCTV फुटेज मांग रहे परिजन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की जयपुरिया सोसायटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज की मांग को लेकर किया हंगामा, अंतिम संस्कार से इनकार। भारी पुलिस बल तैनात।

2 min read
Google source verification

पत्रिका फोटो

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार सुबह कनावनी स्थित युवती के घर पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने युवती के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय उन पर अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है। युवती की बड़ी बहन ने मांग की है कि हादसे के समय की सीसीटीवी फुटेज उन्हें दिखाई जाए, ताकि मौत की असल वजह साफ हो सके। इस गतिरोध के बीच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस टीम परिजनों को समझाने और बातचीत करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जा रही है।

क्या था पूरा मामलाा?

मिली जनकारी के अनुसार, सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर हुई युवती की मौत हुई थी। यह हादसा इतना भीषण था कि जमीन पर गिरते ही युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतका उसी सोसायटी में घर-घर जाकर कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला की बेटी थी। वह अपनी मां के काम में हाथ बंटाने और साथ रहने के लिए अक्सर वहां आया करती थी। बताया जा रहा है कि जब वह छत से गिरी तो उसके तन पर कपड़े नहीं थे। एक साधारण और मेहनतकश परिवार से ताल्लुक रखने वाली यह युवती अभी अपनी उम्र के उस पड़ाव पर थी जहां सुनहरे सपने देखे जाते हैं, लेकिन इस आकस्मिक घटना ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है।

पुलिस का बयान

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से तफ्तीश कर रही है। घटना की सच्चाई जानने के लिए सोसायटी और आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे के वक्त युवती वहां अकेली थी या उसके साथ कोई और भी मौजूद था। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक दर्दनाक हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश या कारण रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग