
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने विवादित बयान दिया है, PC- Patrika
Pinki Chaudhary controversial statement : गाजियाबाद में हनुमान जन्मोत्सव यात्रा के दौरान हिंदू रक्षा दल (HRD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ पिंकी चौधरी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुकदमे तो योद्धाओं का गहना होते हैं… मेरा सौभाग्य है कि मुझ पर 38 से ज्यादा मुकदमे हैं। इनमें से 7-8 में फाइनल रिपोर्ट (FR) भी लग चुकी है, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।'
यह बयान हनुमान जन्मोत्सव की झांकी या यात्रा के दौरान वायरल हुआ, जिसमें लव जिहाद जैसे मुद्दों पर पिंकी चौधरी ने बयान दिया। पिंकी चौधरी ने इसे अपनी 'योद्धा' छवि से जोड़ते हुए गर्व जताया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैला, जहां कुछ लोगों ने इसे हिंदू रक्षा की भावना बताया, जबकि आलोचकों ने इसे कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ाने वाला करार दिया। गाजियाबाद पुलिस ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।
पिंकी चौधरी का असली नाम भूपेंद्र शर्मा है। राजनीतिक दुनिया में उसे भूपेंद्र शर्मा उर्फ पिंकी चौधरी या पिंकी भैया के नाम से जाना जाता है। पिंकी चौधरी हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने यह संगठन 2013 में बनाया। पिंकी चौधरी गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहते हैं। इससे पहले वे बजरंग दल से जुड़े थे, लेकिन बाद में अलग हो गए क्योंकि उन्हें लगा कि बजरंग दल 'हिंदू रक्षा' के लिए पर्याप्त आक्रामक नहीं है। पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम चौधरी HRD की महिला विंग की अध्यक्ष हैं। बेटा हर्ष चौधरी भी संगठन से जुड़े हैं और कई मामलों में नामजद रहे हैं। पिंकी चौधरी खुद को कट्टर हिंदूवादी कार्यकर्ता बताते हैं और दावा करते हैं कि उनके संगठन में 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता हैं।
पिंकी चौधरी अक्सर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयानों, रैलियों और गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार उनके ऊपर 27 से 38 तक मुकदमे दर्ज हैं। पिंकी चौधरी ने मुकदमों को खुद के गहने बताए।
तलवार बांटने का मामला :गाजियाबाद में हिंदुओं को तलवारें बांटने का वीडियो वायरल हुआ। आरोप था कि उन्होंने 'बांग्लादेश जैसी घटनाओं' से बचाव के लिए हिंदुओं को हथियार रखने की अपील की। पिंकी और बेटे हर्ष को गिरफ्तार किया गया। बाद में जमानत मिली, लेकिन मामला विवादास्पद रहा।
मुस्लिम बस्ती पर हमला : गाजियाबाद की एक स्लम में मुसलमानों को 'बांग्लादेशी' बताकर पीटने और तोड़फोड़ का आरोप। सांप्रदायिक नारे लगाए गए। पिंकी गिरफ्तार हुए।
इसके अलावा दिल्ली के जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी भड़काऊ नारे और भाषण। गिरफ्तारी हुई, लेकिन जल्द जमानत मिली।हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील और आर्थिक मदद का ऐलान, 'जिहादियों' संबंधी टिप्पणियां, मंदिरों पर सरकार के कब्जे आदि। पाकिस्तान से भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
आपको बता दें कि पिंकी चौधरी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। पिंकी चौधरी गाजियाबाद में तलवार बांटने के मामले में जेल गए थे।
Published on:
06 Apr 2026 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
