7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस का एक पार्ट नहीं…पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत, दिशाभंग हो चुके राहुल गांधी

Acharya Pramod Krishnam : कांग्रेस के पूर्व नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिशाविहीन हो चुके हैं।

2 min read
Google source verification
Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav

आचार्य प्रमोद कृष्णम, PC- IANS

गाजियाबाद : कांग्रेस के पूर्व नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा पीएम मोदी की लीडरशिप में बहुत दिनों के इंतजार के बाद भारत को एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने इस देश की आजादी के बाद बहुत बीमारियों का इलाज किया है। कुछ बीमारियां बची हैं, उनके इलाज की तैयारी की जा रही है। इस दौरान वह कांग्रेस और कट्टरपंथियों पर हमलावर भी रहे।

गाजियाबाद में आईएएनएस के साथ बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक महिलाओं की बात है तो उनका सम्मान जितना मोदी सरकार ने किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया है। चाहे महिला आरक्षण का सवाल हो या सुरक्षा का सवाल या उनके सम्मान का, इसका पूरा श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है।

'धर्म के नाम पर कट्टरपंथी ठीक नहीं'

सलीम वास्तविक पर हुए हमले को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कोई भी धर्म हत्या करने की इजाजत नहीं देता। धर्म के नाम पर किसी का गला काटना, यह कानून के नजरिए से भी गलत है और इंसानियत के नजरिए से भी गलत है। अगर धर्म के नाम पर कोई हत्या करता है, तो मैं उसकी सख्त निंदा करता हूं। जो ‘सिर तन से जुदा’ का नारा लगाते हैं, वे न अल्लाह को समझते हैं, न अल्लाह के नबी को समझते हैं।

सभी मुसलमानों पर सवाल उठाना गलत

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी समाज के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन इस देश में एक माहौल सा बनाया जा रहा है, जैसे इस देश के मुसलमान गद्दार हैं, सभी पाकिस्तान परस्त हैं, सभी मुसलमानों पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। इस्लाम के मानने वालों पर सवाल उठाना जरूरी नहीं है। जो भारत मां को अपनी मां मानता है, धरती का सम्मान करता है, जो देश के साथ है, हम उसके साथ हैं। गलती अगर दो-चार लोग करते हैं तो उनके कारण सभी मुसलमानों पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। जो कानून के खिलाफ काम करेगा, कानून उसके खिलाफ काम करेगा। जिसने कानून तोड़ा हो, वह हिंदू हो या मुसलमान। कानून के हाथ बहुत लंबे हैं।

दिशाभंग हो चुके हैं राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ये सब दिशाभंग हो चुके हैं। इनके बयान समय के साथ बदलते रहते हैं। कांग्रेस को जनरल ओवरहॉलिंग की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के किसी एक पार्ट में प्रॉब्लम नहीं है। पूरी की पूरी चेंज करने की जरूरत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बैठकर चिंतन करना चाहिए कि उनकी दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है।

असम के सीएम को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रहते हुए सबके साथ न्याय होगा। आरोप लगाना आसान है। आरोप किसी पर भी लगाया जा सकता है। असम के मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगाए गए हैं, वो गंभीर हैं, लेकिन उसका जवाब असम के मुख्यमंत्री ने दे दिया है। यह सब चुनावी आरोप हैं, जैसे समय बीतेगा, यह सब दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हिमंता बिस्वा सरमा सभी आरोपों का जवाब देंगे।

उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में पुलिस, फौज या फिर पैरा मिलिट्री फोर्सेज हों। ये तो सब हनुमान जी के भक्त हैं। भगवान राम का दर्शन तो हमारी सभी सेनाओं को करना चाहिए। राम मंदिर तो सारी सेनाओं को जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग