20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद की केमिकल फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर

fire in chemical factory: गाजियाबाद स्थित केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। नोएडा, मोदीनगर, वैशाली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया।

2 min read
Google source verification
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Fire breaks out at Ghaziabad chemical factory: गाजियाबाद में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नोएडा, मोदीनगर और वैशाली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। घंटाघर कोतवाली से पांच गाड़ियां भेजी गईं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की घटना बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया की है।

बुलंदशहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के बुलंदशहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय दहशत फैल गई जब केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। केमिकल के संपर्क में आते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार आसमान को छूने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।‌ सभी ने अपने आप को सुरक्षित किया। आग के विकराल रूप को देखते हुए नोएडा, मोदीनगर, और वैशाली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान वॉटर ब्राउज़र और फॉर्म टैंकर का भी इस्तेमाल किया गया।

क्या कहते हैं मुख्य अग्नि सामान अधिकारी

इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया के केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना उन्हें 4:02 पर मिली। आग लगने की जानकारी मिलते ही घंटाघर कोतवाली से फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आज की विकरालता को देखते हुए नोएडा, मोदीनगर, और वैशाली से भी फायर ब्रिगेड के साथ गाड़ियों को बुलाया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग पर काबू पाने के लिए वाटर ब्राउज़र और हम टैंकर का भी इस्तेमाल किया गया, और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अग्निशमन टीम मौजूद है। आग फिर ना भड़कें, इसके लिए कूलिंग का कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्राइमरी जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। गनीमत रहेगी कि कोई जनहानि नहीं हुई है। ‌

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग