16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Ghaziabad Muradnagar: गाजियाबाद के मुरादनगर में घरेलू विवाद के चलते एक 80 साल के बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के वक्त बेटी-दामाद घर पर नहीं थे। हत्या करने के बाद आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया और खुद को पुलिस को सौंप दिया।

2 min read
Google source verification
ghaziabad muradnagar

patrika photo

Ghaziabad murder news: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में पारिवारिक कलह की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां रावली कला गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। रूह कंपा देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति हाथ में लहूलुहान कुल्हाड़ी लेकर खुद थाने पहुंच गया और अपना गुनाह कबूल किया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेटी के घर रहते थे बुजुर्ग दंपति

मूल रूप से मोरटा के रहने वाले हरपाल 80 अपनी पत्नी उर्मिला 72 के साथ पिछले चार सालों से मुरादनगर के रावली कला गांव में रह रहे थे। बेटा न होने के कारण यह बुजुर्ग दंपति अपनी बेटी कंचन के ससुराल में ही ठिकाना बनाए हुए था। नातियों के मुताबिक, पिछले काफी समय से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर अनबन चल रही थी। नौबत अक्सर गाली-गलौज तक पहुंच जाती थी। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने चले गए।

तड़के चार बजे कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

शनिवार की सुबह करीब चार बजे जब उर्मिला घर के बरामदे में चारपाई पर गहरी नींद में सो रही थी, तब हरपाल के सिर पर खून सवार हो गया। वह घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया और सोती हुई उर्मिला पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। उर्मिला को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला और वह खून से लथपथ हो गई। वारदात के वक्त बेटी कंचन और दामाद किसी काम से मेरठ गए हुए थे, जबकि दोनों नाती घर के अंदर वाले कमरे में सो रहे थे।

'पत्नी को काटकर आया हूं, मुझे जेल भेज दो'

उर्मिला की जान लेने के बाद हरपाल सीधे रावली पुलिस चौकी की तरफ निकल गया। खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ बुजुर्ग को अचानक सामने देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हरपाल ने चौकी में चिल्लाकर कहा कि वह अपनी पत्नी को मार कर आया है और उसे जेल भेज दिया जाए। आनन-फानन में पुलिस टीम बुजुर्ग को हिरासत में लेकर मौके पर दौड़ी और लहूलुहान उर्मिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग