29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का आरोप, गलगोटिया में छात्रों को पढ़ाई नहीं, मोदी की रैली में ‘भीड़’ बनाने का मिल रहा प्रशिक्षण!

Galgotias University Students Modi Rally : कांग्रेस और सपा का गंभीर आरोप- जेवर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को 'अटेंडेंस' का लालच देकर भेजा गया।

2 min read
Google source verification

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की रैली पर उठाए सवाल, PC- ANI

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ भी आई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला था। लेकिन, अब कांग्रेस और सपा ने पीएम की रैली में आई भीड़ पर ही सवाल उठा दिया है।

जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दादरी रैली के दौरान कहा कि पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और संसाधनों का सहारा लेना पड़ा है। वहीं कांग्रेस ने X पर पोस्ट करके भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने कहा कि, भाजपा के इवेंट मैनेजमेंट का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को नोएडा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए भेजा गया। एक आम आदमी ने इस पूरे खेल की पोल खोल दी है कि कैसे शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक रैलियों का 'सप्लाई सेंटर' बना दिया गया है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बुलाए गए छात्र

हैरानी की बात तो यह है कि प्रधानमंत्री इन्हीं छात्रों को 'रैली में उमड़ा उत्साहित युवा' बताकर अपनी पीठ थपथपा रहे थे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री, क्या यही है आपका 'विकसित भारत'? जहां डिग्री लेने आए युवाओं को राजनीतिक रैलियों में झंडे ढोने और कुर्सियां भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह भी सामने आ रहा है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के व्हाट्सएप पर विश्वविद्यालय की ओर से एक मैसेज गया और छात्रों को सुबह 7 बजे कैंपस बुलाया गया। इसके साथ सभी को अनिवार्य रूप से पहुंचने के लिए कहा गया। मैसेज में यह भी बताया गया कि आपको बस की सुविधा जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए मिलेगी। उस मैसेज में जो सबसे खास बात लिखी थी वह यह थी कि छात्रों को इसके लिए दो अटेंडेंस मिलेंगी।

अखिलेश यादव ने दादरी में की रैली

समाजवादी पार्टी ने दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा’ रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जहां पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने के तौर-तरीकों से लेकर विकास के दावों तक कई सवाल खड़े किए।

अखिलेश यादव ने कहा जितना विकास नोएडा में सपा सरकार ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। हमारी सरकार थी तो हमने नोएडा में मुख्यमंत्री कार्यालय तक बना दिया। लेकिन, अब वह कार्यालय भाजपा की सरकार में कैसा है, यह आप जाकर देख सकते हैं। वहां तो अब झाड़ और घास उग आए हैं। देख लीजिए भाजपा सरकार ने कितना विकास किया।