गाज़ियाबाद

Ghaziabad: हॉस्पिटल की नर्सों से छेड़छाड़ मामले में 5 जमाती गिरफ्तार

Highlights - जमातियों का क्वारंटीन टाइम पूरा होने पर किया गया गिरफ्तार - अब रखा जाएगा अस्थाई जेलों में - 17 विदेशी जमाती भी किए गए गिरफ्तार
less than 1 minute read
tablighi-jamaat.jpg

गाजियाबाद. एमएमजी हॉस्पिटल में नर्सों से छेड़छाड़ मामले में आरोपी पांच जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार जमातियों में से चार आरकेजीआईटी और एक आइडियल में थे। इनकी रिमांड मांगी गई थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकृत कर लिया है। अब इन सभी को अस्थाई जेल में रखा गया है। कोतवाली प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि सभी जमातियों का क्वारंटीन टाइम बुधवार को ही पूरा हुआ है। इसलिए इनकी गिरफ्तारी की गई है।

बता दें कि दो मार्च को एमएमजी हॉस्पिटल में मसूरी से लाए गए दस जमातियों को रखा गया था। इसमें से पांच पर अस्पताल की नर्सों ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगे थे। सीएमएस की शिकायत पर घंटाघर कोतवाली में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज हाेते ही सभी जमातियों को अन्य सेंटर्स में शिफ्ट किया गया था। बुधवार को इनका 28 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि नर्सों से छेड़छाड़ के मामले से अलग 17 विदेशी जमातियों को भी गिरफ्तार किया है। अब इन्हें अस्थायी जेल में भेजा गया है। इन गिरफ्तार आरोपियों में से दस इंडोनेशियाई जमातियों को साहिबाबाद से और छह नेपाली जमातियों को टीला मोड़ वहीं एक को मुरादनगर से गिरफ्तार किया है।

Published on:
07 May 2020 10:49 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी