मोर्चे का विस्तार करने में जुटे है शिवपाल, जल्द कर सकते है बड़ी घोषणा
गाजियाबाद।लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां ज्यादातर राजनीतिक दल गठबंधन की तैयारी में जुटे है। तो वहीं अखिलेश से अलग हुए उनके चाचा शिवपाल यादव अपने मोर्चे का विस्तार के साथ ही ताकत बढ़ाने में जुट गये है। यहीं वजह है कि वह लगातार अपने मोर्चे में नेताआें को जोड़ रहे है। अब शिवपाल के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद वेस्ट यूपी से रविवार को ये पचास नेता जुड़ गये है। इन्होंने उनके मोर्चे में सदस्यता ले ली है।
वेस्ट यूपी के इस जिले में एक साथ इतने नेता हुए शिवपाल के साथ
दरअसल रविवार को शिवपाल के मोर्चा की आेर से महानगर गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित दुहार्इ में रविवार को पार्टी की तरफ से एक आयोजन कराया गया। इसमें सेक्युलर मोर्चा के नेताआें की बैठक हुर्इ। इसमें अन्य राजनीतिक दलों में शामिल करीब 50 नेताआें ने उनसे नाता तोड़कर शिवपाल यादव का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन किया। यहां उन्हें सेक्युलर मोर्चा के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह आैर नाहर सिंह यादव ने लोगों को सदस्यता दिलार्इ। साथ ही सदस्यता लेने वालों का स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में इलाके में अपना नाम रखने वाले कर्इ लोग शामिल हुए है। इनमें सजय त्यागी, मनवीर चौधरी,महबूब अंसारी समेत कर्इ बड़े नेता शामिल है।
जल्द ही यूपी के अन्य जिलों में भी घोषित कर सकते है अपने नेता
वहीं बता दें कि शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अपने मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित कर चुके है। इनमें कुछ वेस्ट यूपी के जिले भी शामिल है।वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि वह है बाकी बचे जिलों में जल्द ही अपने मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित करने के साथ ही नेताआें को शामिल करेंगे। इसके बाद वह ब्लाॅक स्तर पर अपनी पार्टी का विस्तार करेंगे।