गाज़ियाबाद

अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के दिन इस प्रसिद्ध मंदिर में 5100 दीप जलाकर मनाई जाएगी दीपावली

Highlights: -पीएम मोदी अयोध्या में करेंगे पूजन -5 अगस्त को राम जन्मभूमि पूजन -श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में मनेगी दीपावली
less than 1 minute read
562504-ram-mandir.jpg

गाजियाबाद। अयोध्या में 5 अगस्त को राम जन्मभूमि पर मंदिर का भूमिपूजन किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत तमाम साधु संत मौजूद रहेंगे। वही देश भर में कई जगह साधु संत मंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर पूजा अर्चना करेंगे। इस कड़ी में गाजियाबाद के प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में भी 5100 घी के दिए जलाए जाएंगे।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि राम जन्म भूमि शिलान्यास के अवसर पर गाजियाबाद महंत गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर समिति ने एक बैठक की। जिसमें 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन को लेकर चर्चा की हई।

उन्होंने बताया कि समिति के ने यह निर्णय लिया है कि 5 अगस्त को जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होगा तो तब दूधेश्वर नाथ मठ मन्दिर के परिसर में घी के 5100 दीपक जलाकर भव्य दीपावली मनाई जाएगी। इतने वर्षों के बाद वह होने जा रहा है जिसका देशभर को इंतजार है।

Updated on:
24 Jul 2020 04:48 pm
Published on:
24 Jul 2020 04:43 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी