गाज़ियाबाद

दो दिन से लापता बच्ची का मस्जिद के ऊपर बोरे में पड़ा मिला शव, एेसे लगा पता

परिवार ने सभासद के परिवार पर लगाया आरोप
2 min read
ghaziabad
दो दिन से लापता बच्ची का मस्जिद के ऊपर बोरे में पड़ा मिला शव, एेसे लगा पता

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के महानगर गाजियाबाद के मुरादनगर में उस समय हड़कंप मच गया।जब दो दिन से लापता बच्ची का शव रविवार को मस्जिद की छत पर एक बंद बोरे में पड़ा मिला।इसका पता अचानक ही एक शख्स द्वारा बंदर भगाने के लिए छत पर जाने पर लगा।उसने बोरे में देखा तो वह सन्न रह गया।जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। वहीं मामले की जानकारी लोगों को लगते ही तनाव की स्थिती पैदा हो गर्इ। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बोरे में एेसे मिला शव, देखकर दंग रह गये लोग

मामला मुरादनगर इलाके में स्थित कोट मोहल्ले का है। यहां परिवर्तित नाम अरशद अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी सात साल की बेटी शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते समय ही लापता हो गर्इ।परिजनों ने जब बच्ची को देखा तो वह नहीं मिली। उन्होंने पहले तो बच्ची को आसपास देखा। लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगने पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगाने में जुटी थी।

बंदर भगाने गए शख्स को बोरे में देखकर रह गया हैरान

इसी दौरान रविवार सुबह एक शख्स बच्ची के घर के पास मौजूद मस्जिद की छत पर बंदरों को भगाने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि छत पर एक बंद बोरी पर मखियां भिनक रही हैं। यह देखते ही युवक ने बोरी खोली, तो उसमें सात साल की लापता बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची इलाके की रहने वाली थी। जिसके बाद युवक ने इसकी जानकारी पुलिस आैर लोगों को दी। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाके के रहने वाले सभासद और उसके परिवार ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ित परिवार की सभासद के साथ पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही थी। बच्चे के साथ कुछ गलत हरकत किए जाने की भी आशंका है। लिहाजा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को भेज दिया है। वहीं इलाके में तनाव फैल की स्थिती बनी हुर्इ है। इस पूरे मामले में एसपी क्राइम प्रशांत राय ने बताया कि फिलहाल बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Updated on:
07 Oct 2018 04:31 pm
Published on:
07 Oct 2018 04:31 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी