गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में खेलते-खेलते गायब हुई 4 साल की बच्ची, रात में मिला शव… आरोपी पड़ोसी ने कबूला जुर्म

गाजियाबाद के नंदग्राम में 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। कुछ घंटों बाद उसका शव मिला। पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

2 min read
पुलिस उपायुक्त फोटो सोर्स विभाग

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घर के बाहर खेलते समय लापता हुई चार साल की बच्ची का शव कुछ ही घंटों बाद पास में मिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया है। जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया।

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। चार साल की बच्ची शाम के समय अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची के न मिलने पर उसके परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

रात में ही पुलिस ने शुरू की बच्ची की तलाश

पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि इलाके में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई। जिसमें उन्होंने उसे अपनी बेटी के रूप में पहचाना। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त बोले- आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मासूम बच्ची खेत में घायल अवस्था में पड़ी है। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों के अनुसार, पड़ोसी युवक गौरव प्रजापति बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
17 Mar 2026 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर