गाज़ियाबाद

UP का हाल बेहालः अपराधियों ने दरोगा की बेटी का ही कर लिया अपहरण, फिर भी सो रही है पुलिस

एक महीने बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

2 min read

गाजियाबाद. योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। ताजा घटना मोदीनगर की है। यहां बदमाशों ने एक दरोगा की बेटी का अपहरण कर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। इस घटना के बाद पीड़ित पुलिस अधिकरी का परिवार मोदीनगर पुलिस पर लापरवाही बरपतने का आरोप लगाने के साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र का है। मेरठ में तैनात दरोगा की नाबालिग बेटी ज्योति के अपहरण का मामला सामने आया है । पीड़ित की माने तो एक महीने पहले उनकी लड़की जब ट्यूशन गयी थी। वहीं से उसका अपहरण हो गया। पहले तो उन्होंने खुद छानबीन की। मगर जब बेटी नहीं मिली तो मामला थाने में दर्ज कराया गया। मगर पुलिस ने उनकी शिकायत पर नामजद लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की । पीड़ित परिवार को डर है कही नीलम की तरह उनकी बेटी की भी हत्या न हो जाए । साथ ही गायब बच्ची ज्योति की माँ आरोप लगा रहीं है कि पुलिस किसी तिलकधारी पंडित के दवाब में कार्रवाई नही कर रही है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं । पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों का कहना है कि जैसे नीलम की अपहरण के बाद हत्या हो गयी थी और अब तक उसके हत्यारे को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। अभ आशंका है कि पुलिस की लापरवाही के चलते कही इनकी बेटी ज्योति की जान भी नीलम की तरह जान न चली जाए । लड़की की चाची का कहना है कि सरकार एक तरफ तो बेटियों के पढ़ाने के लिए बेटी पढ़ाओ ओर बेटी बचाओ का नारा लगाया रही है। वहीं पढ़ने जाने वाली बेटियों के अपहरण हो जाते हैं। ऐसे में कैसे बेटी पढ़ाएं। जब एक खाकी वाले की बेटी का ही अपहरण हो रहा है ।


एक महीने तक घर के लोग पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे, मगर कोई लाभ न होता देख अब इस दरोगा का परिवार मीडिया से मिलकर अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगा रहा है। वहीं इस मामले में मोदीनगर की महिला विधायक का कहना है ये मोदीनगर का दुर्भगय है कि लगातार बेटियां स्कूल और ट्यूशन से अपहरण हो जाती हैं। साथ ही विधायक का कहना है कि उन्होंने लगातार अपने क्षेत्र में बढ़ रहे बेटियों के अपहरण और हत्या के मामले की DGP से भी शिकायत की है । साथ ही विधायक महोदया पुलिस से स्कूल कॉलेज के पास खड़े होने वाले मनचलों पर कार्रवाई में कोताही बरतने का आरोप भी लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्कुलों पर आए ऐसे लड़कों के चंगुल में गांव की भोलीभली लड़किया फंस जाती हैं।

वही, इस मामले में पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमों को लड़की की तलाश में लगाया गया है जल्द ही लड़की को बरमाद कर लिया जाएगा । पुलिस मीडिया के सामने भले ही दावे कर रही है, लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर उनकी ही खाकी वाले के परिवार वाले लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि पहले भी पुलिस ने ऐसे दावे किए थे, मगर पुलिस को लड़कियों की लाशें तो मिल जाती है, अगर पुलिस अपराधी को पकड़ नहीं पाती है। ऐसे परिवार को डर है कही अब से पहले अपहरण हुईं छात्रा नीलम की तरह उनकी बेटी ज्योति को भी हमेशा के लिए न बुझा दे ।

Published on:
27 Feb 2018 01:57 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी