गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के होटल प्लूटो में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने 15 लोगों को किया रेस्क्यू

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में खन्ना टॉवर के प्लॉट नंबर 2 पर बने होटल प्लूटो में शुक्रवार शाम आग लग गई। दमकल कर्मियों ने 15 लोगों का रेस्क्यू किया है।

less than 1 minute read

गाजियाबाद के होटल प्लूटो में आग लगने की सूचना शाम करीब 7:10 बजे फायर विभाग को मिली। इस पर प्रभारी अधिकारी तुरंत दो फायर टेंडर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। दमकल की टीम जब घटना घटनास्थल पर पहुंची तो पाया गया कि आग अबाउट ड्रिंक रेस्टोरेंट में लगी है, जो इमारत की प्रथम मंजिल पर स्थित है। इसके ऊपर की मंजिल पर होटल प्लूटो संचालित हो रहा था। आग तेजी से फैलने के कारण द्वितीय तल पर मौजूद 10 से 15 लोग धुएं के बीच फंस गए थे।

धुआं फैलने से दम घुटने जैसी स्थिति बनी

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल इमरजेंसी एग्जिट स्टेयरकेस का उपयोग करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उस समय पूरे भवन में धुआं फैला हुआ था, जिससे दम घुटने जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन फायर टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए वहां फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

घंटों की मशक्कत कर आग पर काबू पाया

स्थिति को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली और फायर स्टेशन कोतवाली से भी एक-एक फायर टेंडर मंगवाए गए। कुछ देर बाद दोनों टीमों के पहुंचते ही आग को चारों तरफ से घेरकर नियंत्रित करने की रणनीति अपनाई गई। संयुक्त प्रयासों से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आग पर काबू पाने के बाद निरीक्षण में पाया गया कि आग अबाउट ड्रिंक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद सभी फायर यूनिट्स वापस अपने-अपने स्टेशन लौट गईं।

Published on:
11 Oct 2025 09:14 am
Also Read
View All
‘मेरे बेटे को 7 लोगों ने मारा, सातों का भी वही अंजाम हो’, असद एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां की गुहार

असद के एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां ने सीएम योगी से कर दी यह बड़ी मांग, बोलीं- अभी तो 6 और हैं

असद का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया, अब तक नहीं पहुंचे परिजन, सूर्या के घर के बाहर RAF तैनात

बकरीद पर सूर्या को मारने वाला एनकाउंटर में मारा गया असद पैसे लेने आ रहा था, यहां जानिए मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी

दोस्त से पैसे लेने जा रहा था असद, फरार होने की थी प्लानिंग, लेकिन तभी धाएं, धाएं, धाएं, सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर