
बकरीद पर गाजियाबाद में सूर्या को मारने वाले मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ताजा अपडेट, फोटो सोर्स-पत्रिका
Surya Murder Case latest Update Accused Encounter Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबादके खोड़ा कॉलोनी में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हत्या के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर से फरार होने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में पैसे लेने खोड़ा कॉलोनी आने वाला था। उसकी लोकेशन मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने एक परिचित से पैसे लेने के लिए खोड़ा कॉलोनी आने वाला है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर वसुंधरा की ओर से आता दिखाई दिया।
पुलिस के अनुसार जब टीम ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं घटनास्थल से एक बाइक और देशी पिस्टल बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 तारीख को खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी ने सूर्या चौहान पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत के साथ सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी का अध्याय समाप्त हो गया है। हालांकि फरार साथी समेत अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है और पुलिस मामले से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
03 Jun 2026 05:31 pm
Published on:
31 May 2026 11:15 am
