गाज़ियाबाद

लड़की की आवाज में फोन कर पुजारी ने युवक को बुलाया और कर दी हत्या, वजह खुली तो सभी के उड़ गए होश

हत्या का एक आरोपी फरार
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 1:36 PM IST
murder
लड़की की आवाज में फोन कर पुजारी ने युवक को बुलाया और कर दी हत्या, वजह खुली तो सभी के उड़ गए होश

गाजियाबाद. यहां के थाना सिहानी गेट इलाके से लापता हुए पुजारी का पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पुजारी की हत्या करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी हत्या में शामिल रहा एक शख्स पुलिस की गिरफ्तार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस लापता हुए पुजारी की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

अचानक हो गया था लापता

गाजियाबाद के एसएसपी वैभवकृष्ण ने बताया कि गत 28 अगस्त को अमलेश कुमार शुक्ला ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पिता हरवंश कुमार शुक्ला लापता हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तब पता चला कि हरवंश शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उपेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी हर शाम को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी धीरज पुत्र रमेश चंद अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। आरोपी की बहन के मृतक के साथ अवैध संबंध थे। इसी प्रतिशोध में आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि हत्यारोपी उपेंद्र भी पटेल नगर के एक मंदिर में पुजारी है। जिस के मृतक के परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध थे। एक माह पहले जब उसने अवैध संबंधों की बात सुनी थी तो उपेंद्र ने अपनी बहन और हरिवंश शुक्ला को चेतावनी देते हुए सारा मामला खत्म करने को कहा था। लेकिन हरवंश और महिला ने उपेंद्र की बात नहीं मानी। जिसके बाद उसने पुजारी हरवंश की हत्या करने की साजिश रच डाली।

हैरान करने वाला है घटनाक्रम

दरअसल इससे आगे की कहानी चौका देने वाली है क्योंकि 28 अगस्त को उपेंद्र ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुजारी हरवंश को लड़की की आवाज में फोन कर उसे गंग नहर बुला लिया और उसकी हत्या कर नहर में ही फेंक दिया था। सबूत मिटाने के लिए उसकी मोपेड को भी गंग नहर में ही फेंक दिया था। जिसके बाद से पुजारी के घर वालों को उसका कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों द्वारा थाना सिहानी गेट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए पूरे मामले की गहराई तक जा पहुंची और आखिरकार जिला बुलंदशहर की गंग नहर से पुजारी हरवंश का शव बरामद हो गया।

पुलिस की गहन जांच में पता चला कि हरवंश पुजारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उपेंद्र नहीं अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी जिसका पुलिस ने पूरा खुलासा कर दिया है फिलहाल अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उधर गिरफ्तार किए गए शख्स ने पुजारी की हत्या करना भी कबूल कर लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस हत्या कांड में फरार शख्स को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: