गाज़ियाबाद

पंजाब नेशनल बैंक में जब डेढ़ अरब रुपये निकालने पहुंचा एक युवक तो हुआ ये अंजाम

नीरव मोदी के बाद अब इस शख्स ने पंजाब नेशनल बैंक में किया बड़ा कांड
2 min read
PNB

हापुड़. यूपी के जिला हापुड़ में पीएनबी बैंक में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बैंक में डेढ़ अरब रूपये निकालने के लिए पहुंच गया। युवक ने बैंक में डेढ़ अरब की सिलिप भरके बैंक केशियर के हाथ में थमा दिया। डेढ़ अरब रूपये निकालने की सिलिप देखकर बैंक केशियर के होश उड़ गए। आनन-फानन में वह अपनी कुर्सी छोड़कर अपने बैंक मैनेजर के पास पहुंच गया। कैशियर ने जब पूरे मामले की जानकारी मैनेजर को दी बड़े घाटाले के बाद इस सूचना पर उनके भी होश उड़ गए। जब बैंक कर्मचारियों को पता चला कि मंगल सिंह नाम का एक युवक डेढ़ अरब रूपये निकालने आया है तो बैंक कर्चारी भी अपनी-अपनी कुर्सी छोड़कर उसको देखने लगे बाद में बैंक कर्चारियों ने पुलिस को मामले की सुचना दी। सुचना मिलते सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। युवक को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली ले आई। यहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है, जिस कारण वह बैंक में डेढ़ अरब रूपये निकालने गया था।

गौर तलब है कि पीएनबी इन दिनों नीरव मोदी के घोटाले के कारण अविश्वास के दौर से गुजर रहा है। ऐसे हालात में डेढ़ अरब रूपये निकालने के लिए युवक के पहुंचने पर बैंककर्मियों के होश उड़ गए थे।

यह भी पढ़ेंः होटल में चल रहा था ऐसा काम , जब पहुंची पुलिस तो देखकर उड़ गए होश

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (सीएमआईई) की सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। इस सर्वे के मुताबिक नोटबंदी के बाद से अबतक करीब 15 लाख लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी हैं। अगर एक कमाऊ शख्स पर घर के चार लोग आश्रित हैं तो इस लिहाज से पीएम नरेंद्र मोदी के एक फैसले से 60 लाख से ज्यादा लोगों को रोटी के लिए परेशान होना पड़ा है।

सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (सीएमआईई) ने सर्वे में त्रैमासिक वार नौकरियों का आंकड़ा पेश किया है। सीएमआईई के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे से पता चलता है कि नोटबंदी के बाद जनवरी से अप्रैल 2017 के बीच देश में कुल नौकरियों की संख्या घटकर 405 मिलियन रह गई थी जो कि सितंबर से दिसंबर 2016 के बीच 406.5 मिलियन थी। यानी नोटबंदी के बाद नौकरियों की संख्या में करीब 1.5 मिलियन अर्थात 15 लाख की कमी आई।

Published on:
31 Mar 2018 02:48 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी