गाज़ियाबाद

Weather Alert: मानसून अब लेगा विकराल रूप, 3 दिनों तक यूपी के 18 जिलों होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: मौसम विभाग ने यूपी में 72 घंटों तक पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान तूफान और आकाशीय बिजली भी कुछ स्थानों पर गिर सकती है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2023, 4:34 PM IST
today Weather
मौसम विभाग ने यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है।

Weather Alert: जुलाई में उम्मीद के यूपी के कई जिलों में बारिश नहीं हुई। अब लोग अगस्त में बारिश की आस लगाए हुए बैठे हैं। खासतौर से धान की खेती प्रभावित होने से किसान बेहद चिंतित हैं। अभी तक पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिला है, जबकि पूर्वांचल और मध्य में उम्मीद के मुताबिक बादल नहीं बरसे हैं।

ऐसे में प्रदेश में आधे से ज्यादा जिलों में सूखे का संकट गहरा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने अब प्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की बात कही है। मंगलवार सुबह लखनऊ सहित अन्य जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिली। विभाग के मुताबिक अगले दिन दिनों कर भारी बारिश होगी।

इन जिलो में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, गाजियाबाद, नोयडा, मेरठ, आगरा, औरेया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली उन्नाव, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, कन्नौज, फर्रुखाबाद, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में भारी बारिश होगी।

इन जिलों में होगी छिटपुट बारिश
विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बदायूं, जालौन, ललितपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, झांसी, बुलन्दशहर, आगरा, एटा, मथुरा, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, भदोही, प्रयागराज, जौनपुर, रायबरेली, गोंडा, लखनऊ, प्रतापगढ़, महाराजगंज, आगरा, कानपुर देहात, जालौन, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, इटावा, हापुड, जालौन, हाथरस, बुलन्दशहर, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना में बढ़ोतरी हो सकती है। अतः तेज बारिश या बिजली कड़कने के दौरान घर में ही रहें। खुले या पेड़-पौधों के नीचे आश्रय ना लें।

Updated on:
1 Aug 2023, 4:34 PM IST
Published on: