गाज़ियाबाद

सलमान खान के जेल जाने पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया बयान, मच सकता है बवाल

भूख मिटाने के लिए 96 फीसदी लोग खाते है मांस सबको मिले सजा, कानून लागू करते खत्म किए जाना चाहिए हिंसा का काम
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 2:19 PM IST
alisha khan

गाजियाबाद। वैभव शर्मा
मायानगरी के दंबग खान यानि सलमान खान को काले हिरण को मारने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। सलमान खान के जेल जाने पर अब उनके समर्थन में बॉलीवुड की अभिनेत्री ने बड़ा बयान दिया है। पत्रिका डॉटकॉम से विशेष बातचीत में अभिनेत्री ने दावा किया हिरण के मारने पर सजा सुनाई गई है तो इस हिसाब से देश में 96 फीसदी लोग मांसहारी है। सभी किसी न किसी तरीके से जानवरों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। इसलिए सबको सजा मिलनी चाहिए या फिर सरकार कानून लगाकर हर तरीके जीव हत्या को रोकने के लिए काम करे।

अगर आप भी हैं शराब के शौकीन तो ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो फंस जाएंगे बड़ी मुसीबत में
नॉनवेज खाने वालों को भी मिलनी चाहिए सजा
गाजियाबाद की मूलतः निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा खान ने बताया कि देश के कोने कोने में हर रोज लोग नॉनवेज खाते है। भारत की 96 फीसदी आबादी का हिस्सा इसका सेवन करता है। भूख मिटाने के लिए जानवर को ग्रिल करके खाया जाता है। इस हिसाब से ये भी हिंसा की श्रेणी में आता है। तो सभी मांसाहारी लोगों को सजा मिलनी चाहिए अकेले सलमान खान को ही क्यो इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

गरीबों की मदद करके दबंग खान
सलमान खान की सजा को लेकर अलीशा खान का कहना है कि वो एक सरल और मददगार इंसान है। गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए सलमान खान बिंग ह्यूमन समेत कई संस्था चलाते है या फिर किसी न किसी दूसरे तरीके से सबकी मदद करते है। सरकार को इस पहलू पर भी विचार करना चाहिए। बेहतर होगा कि देश में नॉनवेज के खाने पर पाबंदी लगा दी जाए या फिर नियमों को सरल बनाया जाए।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान