गाज़ियाबाद

लाठीचार्ज के बाद फिर सड़क पर उतरे सैकड़ों वकीलों ने की ये बड़ी मांग

जिले में वकीलों ने शुक्रवार को फिर से हंगामा किया है और एसएसपी ऑफिस के बाहर जाम लगा दिया।
2 min read
protest
सड़क पर उतरे सैकड़ों वकीलों ने लगाया जाम, एसएसपी से की पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद। जिले में वकीलों ने शुक्रवार को फिर से हंगामा किया है और एसएसपी ऑफिस के बाहर जाम लगा दिया। गुरुवार को हुए लाठीचार्ज को लेकर वकील काफी गुस्से में हैं और आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी सिटी आकाश तोमर के साथ भी वकीलों ने बदसलूकी की थी। जबकि वकीलों का आरोप है कि एसपी सिटी ने उनके साथ बदसलूकी की थी। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और वकीलों ने जाम लगा दिया।

बता दें कि बुधवार की शाम एक वकील कुछ अपने साथियों के साथ विजय नगर इलाके में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए बैठ थे। जहां पर पैसे देने को लेकर होटल मालिक से विवाद हो गया। जिसके बाद होटल मालिक द्वारा मौके पर पुलिस बुला ली गई। बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त वकील ने पुलिस वालों के साथ भी काफी अभद्रता की। जिसे बाद में थाने लाया गया और वकील का मेडिकल कराया गया। मेडिकल कराने के लिए जैसे ही पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में भी वकील ने पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों को जमकर धमकी भी दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वीडियो में दिख रहा है कि नशे में धुत एक वकील किस तरह से पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों को बार एसोसिएशन की धौंस दे रहा है। साथ ही यह धमकी भी दे रहा है कि अब इसका अंजाम सुबह कोर्ट खुलने के बाद दिखाऊंगा। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में वकील इकट्ठा हुए और एसएसपी कार्यालय पर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था। इस दौरान कई वकील और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। जिसके बाद अब शुक्रवार को फिर वकील धरने पर बैठ गए हैं और एसपी सिटी आकाश तोमर एवं एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Published on:
03 Aug 2018 05:04 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी