गाज़ियाबाद

अजय देवगन इस शहर में ही क्यों खोलना चाहते हैं अपना पहला मल्टीप्लेक्स , जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgan यूपी के हापुड़ में पहला Multiplex बनाने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 7:34 PM IST
Ajay Devgan is going to make first multiplex in up

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ऐलान किया था कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का विकास हरिद्वार की तर्ज पर किया जाएगा। आने वाले समय में यूपी के इस शहर की अपनी एक अलग पहचान होगी। सीएम के इस ऐलान के बाद से यहां कई क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद की जा रही है बॉलीवुड स्टार Ajay Devgan भी यहां के विकास में अपना भरपूर योगदान देना चाह रहे हैं। शायद यही कारण है कि हापुड़ में वो अपना पहला मल्टीप्लेक्स (Multiplex) बनाने जा रहे हैं। इसका निर्माण कार्य 11 नवंबर से शुरू होगा और उम्मीद की जा रही है कि मार्च से अप्रैल तक यह मल्टीप्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा।

ओपीसी सिनेमा अब बन जाएगा मल्टीप्लेक्स

दरअसल, छोटे-छोटे शहरों में सिंगल स्क्रीन सिनेमा घरों (Single Screen Cinema) की स्थिति काफी दयनीय है, इन्हें नया जीवन देने के लिए अजय देवगन ने यह कदम उठाया है। ओपसी सिनेमा के मालिक सचिन एसएम और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अजय देवगन ने देश के करीब दौ से ज्यादा सिनेमा घरों को चिन्हित कर उन्हें मल्टीप्लेक्स बनाने का फैसला किया है। इसके तहत सबसे पहला मल्टीप्लेक्स हापुड़ के ओपीसी सिनेमा घर को बनाया जाएगा। सचिन ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि 11 नवंबर से मल्टीप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और मार्च में Ajay Devgan की आने वाली फिल्म रेड (RAID) के समय इसका उद्घाटन किया जा सकता है। सचिन अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ के लिए यह बड़ी बात है कि यहां पहला मल्टीप्लेक्स बनने जा रहा है। इससे लोगों को फिल्म देखने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

एनवाई सिनेमास एलएलपी कंपनी करेगी निर्माण

सचिन एसएस ने बताया कि अजय देवगन की कंपनी एनवाई सिनेमास एलएलपी ने ओपीसी सिनेमा हॉल को चिन्हित किया है। कंपनी ने 15 साल के लिए सिनेमा हॉल किराए पर लिया है। इस मल्टीप्लेक्स को बनाने में जो भी खर्च आएंगे वो अजय देवगन की कंपनी करेगी।

और भी कई सिनेमा हॉल की बदलेगी किस्मत

11 नवंबर से शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट के जरिए देशभर के कई सिनेमा हॉली की तकदीर बदलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यूपी के पिलखुवा के सत्यम सिनेमा, रायबरेली के मिलन सिनेमा हॉल और गाजीपुर के सुहासनी सिनेमा हॉल भी मल्टीप्लेक्स बनाए जाएंगे।

मल्टीप्लेक्स के उद्घाटन मौके पर आएंगे अजय देवगन

सचिन ने बताया कि मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन खुद अजय देवगन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त अजय देवगन इंडिया में रहें और किसी काम में व्यस्त नहीं रहेंगे तो खुद इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे।

Updated on:
4 Nov 2017, 7:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान