गाज़ियाबाद

जब ढाबे पर खाना खा रहे दो लोगों ने मांगा पानी तो चली गोलियां और फिर…

घटना के बाद दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति भी घायल है।
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। शहर में मामूली बात पर दो लोगों को गोली मार दी गई । विवाद ढाबे पर पानी पीने को लेकर हुआ था। मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड के एक ढाबे का है। दोनों लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

दरअसल गाजियाबाद में गर्मी के मौसम में पानी को लेकर खून खराबा हुआ है । एनसीआर में यह भी हो सकता है, किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन एनसीआर का सच यही है । गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर गोलियां चलीं। आरोप ढाबा मालिक पर है। यहां पर दो लोग खाना खाने के लिए आए थे। उन्होंने जब पानी मांगा तो विवाद हो गया और ढाबा मालिक ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया । दो लोगों को गोली लगी और एक शख्स के साथ मारपीट की गई। तीनों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर गोली लगे दोनों लोगों की हालत गंभीर है। मामले में पकड़े गए आरोपी ने कुबूल किया है कि उसके पास अवैध तमंचा था। जिससे फायर किया गया।

ढाबा मालिक से जुड़े लोग इसे दूसरी कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब खाने के पैसे को लेकर तनातनी शुरू हुई। इसे पैसे के लेनदेन का झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और मामले की जांच की बात कह रही है। कुछ अन्य लड़के भी ढाबे पर बुलाए गए थे, उनकी तलाश की जा रही है।

विवाद चाहे पानी पीने को लेकर हुआ हो या फिर पैसे के लेनदेन को लेकर, बात मामूली सी थी। जिसमें गोली चलना यह दर्शाता है, कि एनसीआर में लोग मामूली बात पर इतने गुस्से में आ जाते हैं कि वे एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकते।

Published on:
23 May 2018 08:54 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी