गाज़ियाबाद

एएमयू प्रकरणः जिन्ना को लेकर मोदी के खास मंत्री ने तोड़ी अपनी चुप्पी

सांसद वीके सिंह ने जिन्ना की तस्वीर को लगे होना बताया बुजुर्गों का अपमान
2 min read
vk singh photo

गाजियाबाद।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से जिन्ना के पकरण को लेकर चल रहे विवाद पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास मंत्री और गाजियाबाद सांसद रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस मामले में वीके सिंह का कहना है कि जिन्ना की तस्वीर अगर घर में लगी होती है तो ये बुजुर्गो का अपमान किए जाने जैसा है। देश में स्वतंत्रता का अधिकार सभी के पास में है लेकिन नहीं भूलना चाहिए कि महापुरूषों ने इसके लिए बलिदान दिया है। सांसद वीके सिंह की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई है जिसे उनकी बेटी की तरफ से पोस्ट किया गया है।

जिन्ना को लेकर कही ये बात
सांसद वीक सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट से लिखा कि आप मुसलमान हैं, और आप जिन्नाह की तस्वीर अपने दीवारों पर चाहते हैं, तो यह आपके बाप-दादाओं का घोर अपमान है जिन्होंने जिन्नाह के विचारों को ठुकराया, और जिनके कारण आज आप भारतीय हैं। यदि आप गैर-मुसलमान हैं, और आप उनके समर्थन में फिर भी इसलिए कूद पड़े हैं क्योंकि आपको लग रहा है कि यह किसी प्रकार आपकी स्वतंत्रता पर बंदिश है, तो ज़रा सोचिए क्या आप अपने घर की दीवारों पर उस व्यक्ति की तस्वीर लगाएँगे जिसके हाथ आपके स्वजनों के रक्त से रंजित हैं।

महापुरूषों के बलिदान को न भुले युवा
सांसद ने अपने पोस्ट के जरिए युवाओं को कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी हमारे देश के अग्रिम विद्यालयों में गिना जाता है। आपको सावधान रहना चाहिए कि पूरा देश आपसे किस प्रकार की अपेक्षा रखता है। आप से बुद्धि एवं विवेक की उम्मीद की जाए या फिर कट्टरता की। निःसन्देह स्वतंत्रता सभी का अधिकार है।मगर हम भूल जाते हैं कि इसे पाने में कितने महापुरुषों ने अपना खून बहाया। क्या आज उन महापुरुषों को गर्व होगा जिस प्रकार आप अपनी "स्वतंत्रता" का सदुपयोग कर रहे हैं।

जिन्ना की हटाकर नहीं दबाई जा रही आबादी
सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा, एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगाने पर देशभर में धमासान जारी है। भाजपा नेता इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार शख्स की तस्वीर जनता के पैसे से चलने वाले संस्थान में लगाने को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कुछ लोग गैर मुस्लिम होकर जिन्ना की तस्वीर के समर्थन में खड़े हैं, क्योंकि उनका सोचना है कि उनकी आजादी को दबाया जा रहा है।

Published on:
07 May 2018 01:54 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी