गाज़ियाबाद

UP में जंगलराज: अब खेत में मिला 5 वर्षीय बच्ची का शव, रेप की आशंका

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
2 min read
Murder

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के थाना मसूरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलाके के लोगों ने सिखरोड़ा गांव के निकट सरसों के खेत में एक 5 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की खबर सुनी। शव मिलने के बाद गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी।

थाना मसूरी इलाके के गांव सिखरोड़ा के जंगल में सोमवार की सुबह जिस वक्त लोग अपने खेत में काम करने जा रहे थे तो अचानक ही लोगों ने एक खेत में करीब 5 वर्षीय बच्ची की लाश देखी जो कि अर्धनग्न अवस्था में थी। यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर बच्ची की पहचान करने के लिए तमाम लोग इकट्ठा हो गए। मृतक बच्ची के हाथ और पांव कपड़े से बंधे हुए थे और बच्ची के निचले हिस्से पर कोई भी कपड़ा नहीं था।

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसकी पहचान सुहाना पुत्री सोनू निवासी मसूरी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला रेप के बाद हत्या का लग रहा है। मृतका के परिजनों के अनुसार सुहाना रविवार शाम 4:00 बजे से लापता थी। जिसके बाद इलाके में उसे काफी देर तक तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिर उसकी गुमशुदगी थाना मसूरी में दर्ज कराई गई। सुहाना के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फिर भी उनकी बेटी को उठाकर उसकी हत्या कर दी गई। अपनी लाड़ली की हत्या के बाद से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं।

उधर पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि मृतका के साथ रेप हुआ या नहीं। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा रविवार की शाम सुहाना की गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और सुहाना की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन सोमवार को उसकी लाश सिखरोड़ा गांव के एक जंगल में मिली। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
18 Dec 2017 06:20 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल