गाज़ियाबाद

अब गाजियाबाद को टॉप-5 में लाने की तैयारी, इस अभियान में जुटा नगर निगम

इस अवसर पर जोनल अधिकारी सरिता सिंह ने स्कूल में मौजूद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के फोन में स्वच्छता अभियान की ऐप को डाउनलोड कराया।

2 min read

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद को अब प्रशासनिक अधिकारी टॉप फाइव में लाने के लिए पूरी तरह जुट गए हैं। जिसकी कवायद नगर निगम के जोनल कार्यालय में शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर निगम द्वारा एक ऐप लॉन्च की गई है। जिसके द्वारा शहर में फैली गंदगी और कूड़ा उठाने का समाधान किया जाएगा। फिलहाल अब नगर निगम के अधिकारी इस ऐप को लोगों के Android फोन में डाउनलोड कराने में जुट गए हैं। जिसके चलते बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की विजय नगर जोनल अधिकारी सरिता सिंह ने DAV पब्लिक स्कूल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया।

इस दौरान स्कूल के करीब 100 से भी ज्यादा अध्यापक और अध्यापिकाओं को स्वच्छता ऐप डाउनलोड कराई गयी। इस अवसर पर जोनल अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के नारे को सफल बनाने करने के लिए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए हमें अपने अंदर की सोच को बदलना होगा और आसपास में गंदगी फैलाने से रोकना होगा। उन्होंने बताया कि यदि आसपास के इलाके में आपको गंदगी फैली नजर आती है।

तो इसके लिए अब नगर निगम द्वारा एक ऐप लॉन्च की गई है। जिसे सभी लोग अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और अपने इलाके में फैली गंदगी और मरे हुए लावारिस जानवरों की फोटो आप नगर निगम अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। जिसका समाधान चंद घंटे के भीतर ही किया जाएगा। अपनी बात समझाते हुए जोनल अधिकारी सरिता सिंह ने स्कूल में मौजूद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के फोन में स्वच्छता अभियान की ऐप को डाउनलोड कराया और वहां मौजूद सभी अध्यापक अध्यापिकाओ ने यह संकल्प भी लिया कि अब वह नगर निगम के अधिकारियों का सहयोग करते हुए स्वछता अभियान में उनका पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर DAV पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आभा गंगल ने भी नगर निगम के अधिकारियों को भरोसा दिया।

Published on:
22 Dec 2017 02:16 pm
Also Read
View All