गाज़ियाबाद

8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, रालोद समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन, शादियों में पड़ेगी खलल

Highlights - 10 दिन से यूपी गेट पर ही धरने पर जमें किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान - किसानों के भारत बंद को रालोद, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने दिया समर्थन - 8 दिसंबर नोएडा-गाजियाबाद में सर्वाधिक शादियां
2 min read
bharat-bandh.jpg

गाजियाबाद. कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली कूच करने वाले सभी किसानों को गाजियाबाद में यूपी गेट पर ही राेक दिया गया है। 10 दिन से किसान यूपी गेट पर ही धरना दिए बैठे हैं। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि सरकार और किसानों के बीच सामंजस्य बैठाने के भी प्रयास जारी है, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। किसान अभी भी अपनी मांगों पर अडिग हैं। अब किसानों ने आर-पार की लड़ाई का आह्वान करते हुए 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे उनके हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं। वे कृषि कानून वापसी के अलावा किसी भी शर्त पर मानने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि किसानों ने आंदोलन को और ज्यादा बड़ा करने के लिए 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान कर दिया है। जिसे रालोद, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने समर्थन दे दिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी हर स्थिति से निपटने के लिए कमर कस चुका है। बॉर्डर पर जहां किसानों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो प्रशासन पुलिस बल में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

8 दिसंबर को बड़ी संख्या में शादियां

बता दें कि 8 दिसंबर को जहां किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है, वहींं इसका सबसे ज्यादा असर शादियों पर पड़ सकता है। क्योंकि 8 दिसंबर नोएडा-गाजियाबाद में सर्वाधिक शादियां है। 8 दिसंबर को सभी बैंक्वेट हाल, फॉर्म हाउस और बारात घर पहले से ही बुक हैं। भारत बंद के कारण लोगों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ेगा। खासतौर से शादी वाले परिवार या शादी में जाने वाले लोग किस तरह से मुसीबत से बच पाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Published on:
06 Dec 2020 04:34 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी