गाज़ियाबाद

बाइक और टेंपो की टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी 4 माह की मासूम, बच्ची को नहीं आई खरोंच- देखें वीडियो

मुख्य बातें बाइक पर दो बच्चियों के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे दंपति टेंपाे की टक्कर से दस फुट नीचे जा गिरी मासूम बच्ची बाइक सवार परिवार के सभी लोग हुए घायल बच्ची की हालत खतरे से बाहर, सिर में आई चोट

2 min read
बाइक और टेंपो की टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी 4 माह की मासूम, बच्ची को नहीं आई खरोंच- देखें वीडियो

गाजियाबाद। यूपी के गाजियबाद मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इसमें रॉग साइड से फ्लाईओवर पर जा रहे टेंपों ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला के हाथों से उसकी चार माह की बच्ची फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। उधर महिला उसका पति व एक बच्ची दूसरी तरफ जा गिरे। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान आरोपी टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। जबकि लोगों ने घायल दंपति समेत फ्लाईओवर से नीचे गिरी चार माह की मासूम को अस्तपाल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रिश्तेदार के घर जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार लोनी निवासी सुनील पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ बुलंदशहर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वह गाजियाबाद घंटाघर कोतवाली के ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे। टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही फ्लाईओवर से नीचे गिरी बच्ची

बाइक और टेंपों की टक्कर होते ही मनोज उनकी पत्नी और एक सड़क पर गिर गये। जबकि उनकी चार माह की बच्ची हाथ से फिसलकर दस फुट ऊंचा फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर जा गिरी। शुरुआती दौर में जो लोग पुल के नीचे से निकल रहे थे। वह चौंक गये। उन्होंने आनन फानन में बच्ची को सड़क से उठाकर गोंद में ले लिया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। गनीमत रही कि बच्ची वैसे सुरक्षित रही, लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा मनोज और उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटे आई। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस टेंपो को कब्जे में लेकर आरोपी चालक का पता लगाने में जुटी

वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही मौके से टेंपो को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
06 Jun 2019 03:07 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर