गाज़ियाबाद

भाजपा नेता ने राम मंदिर को लेकर हिंदुओं के बारे में बोल दी विवादित बात, देखें वीडियो

राम लक्ष्मण की जोड़ी राम मंदिर बनाएगी। बहुत सी मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी जाती है।
less than 1 minute read
Feature image

हापुड़। शहर में एक निजी प्रोग्राम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता (व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, यूपी) ने राम मंदिर मामले में हिन्दुओं को लेकर विवादित बयान दे दिया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को राम और लक्ष्मण की जोड़ी बताया। विनीत शारदा ने अपने बयान में कहा कि राम और कृष्ण की जोड़ी राम मंदिर बनाएगी और राम मंदिर का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक हिन्दू नपुंसक हो चुका है। सरकार को लोकसभा और राजयसभा का विशेष सत्र बुलाकर राम मंदिर की घोषणा करनी चाहिए। भारत की जनता को अपनी नपुसंकता को छोड़ना पड़ेगा।

राम लक्ष्मण की जोड़ी राम मंदिर बनाएगी। बहुत सी मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के 71 वर्ष के शासन काल में अयोध्या में ऐसी दिवाली नहीं मनी। जैसी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मनी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा राम मंदिर बनाने को लेकर दिए गए बयान पर सवाल पूछने पर शारदा ने कहा कि सर संघचालक मोहन भागवत की बात का पूरे देश को सम्मान करना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगाय या अफगानिस्तान में बनेगा। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की।

Updated on:
20 Oct 2018 04:18 pm
Published on:
20 Oct 2018 04:18 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी