गाज़ियाबाद

रामजी लाल सुमन के बयान पर भाजपा विधायक का प्रदर्शन, गाजियाबाद में पुतला दहन

UP News: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए गाजियाबाद में प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इसके साथ ही, भाजपा विधायक ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
less than 1 minute read
रामजी लाल सुमन के बयान पर भाजपा विधायक का प्रदर्शन, गाजियाबाद में पुतला दहन

UP News: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कड़ा विरोध जताते हुए गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा सांसद का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

वीर महाराणा सांगा पर दिए बयान को बताया आपत्तिजनक

नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि रामजी लाल सुमन ने वीर महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा, "बाबर को भारत दौलत खान ने बुलाया था, न कि वीर महाराणा सांगा ने। 'बाबरनामा' भी इस तथ्य की पुष्टि करता है।"

सांसद पर कार्रवाई की मांग

विधायक ने सपा सांसद पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रामक और भड़काऊ बयान समाज में सौहार्द बिगाड़ सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की ताकि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों पर रोक लगाई जा सके।

भविष्य में कड़े आंदोलन की चेतावनी

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह के बयान पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो वह और बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी की।

Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी