गाज़ियाबाद

इस भाजपा विधायक ने योगी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी ही सरकार के एक विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए हैं, मामले को लेकर गाजियाबाद जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है
2 min read
nandkishor Gurjar
इस भाजपा विधायक ने योगी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

गाजियाबाद. लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक और लेटर लिखा है। बता दें कि नंदकिशोर गुर्जर इन दिनों अपने लेटर्स को लेकर पहले से ही चर्चाओं में है। नए लेटर में उन्होंने अपनी ही सरकार के एक विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद की जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 3 दिन पहले लोनी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में तीन लोगों की मौत के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही उन्हें सजा भी दी जाए।

बीजेपी विधायक का आरोप है कि काफी लंबे समय से यह STP बंद पड़ा हुआ था। इसके बावजूद कॉन्ट्रेक्टर इसका पैसा ले रहा था, जिससे सरकार को 20 लाख रुपए प्रति महीने का चूना लग रहा था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि लोनी नगर पंचायत की नई अधिकारी आने के बाद उन्होंने बंद पड़ी एसटीपी का पेमेंट नहीं किया, जिसको लेकर ठेकेदार ने इसकी सफाई कराने की कोशिश की, ताकि इसे चालू दिखाया जा सके। इस दौरान जल्दबाजी में बिना सेफ्टी किट के सफाई कर्मचारी उसमें चले गए और वह हादसे का शिकार हो गए । इस पूरे मामले की जांच के लिए और सख्त कार्रवाई के लिए डीएम को विधायक ने पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर इससे पहले भी लोनी पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने के बाद सुर्खियों में रहे थे। इसे देखर ऐसा लगता है कि भाजपा विधायक सत्तापक्ष से होने के बाद गाजियाबाद में विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

Updated on:
12 Jul 2018 05:47 pm
Published on:
12 Jul 2018 04:23 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी