गाज़ियाबाद

भाजपा वधायक सुनील शर्मा ने होली मिलन समारोह के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट, चारों तरफ हो रही है चर्चा

सेल्फी प्वाइंट के अंदर लिखा डंके की चोट पर सीए और एनपीआर का समर्थन
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2020, 6:23 PM IST
selfi.png

गाजियाबाद. दिल्ली में सीएए और एनपीआर के समर्थन और विरोध मं हुए धरना-पु्रदर्शन के हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा ने होली मिलन समारोह के अंदर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि उस सेल्फी प्वॉइंट के अंदर डंके की चोट पर सीए और एनपीआर का समर्थन लिखा हुआ था, जहां पर युवाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाजपा नेता के इस मुहिम को समर्थन का साथ दिया।

इस दौरान भाजपा समर्थकों ने CAA और NPR को लेकर खुलकर बोलते हुए नजर आए। दिल्ली के अंदर हुए दंगे विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि दंगे किसने करवाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विदेशों ताकत और कुछ राजनीतिक पार्टियों पर भी दंगे भड़काने का आरोप लगाया।

Published on: