गाज़ियाबाद

अम्बेडकर जयंती2018: बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्षी दलों को लेकर दिया बड़ा बयान

जातिवाद के नाम पर कुछ राजनीतिक दल कर रहे है माहौल खराब, सपा और बसपा पर कंसा तंज
2 min read
umashankar singh

गाजियाबाद। देश के सविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती आज हर जनपद, गांव और शहरों में मनाई गई है। गाजियाबाद में डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक समरसता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दयाशंकर सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी में बहुजन समाज पार्टी औऱ समाजवादी पार्टी पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा।

गाजियाबाद में राजनीतिक दलों ने मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि दलितों को वोट बैंक की तरह माने जाता है। आज के समाज में लोग विकास चाहते है। भारत बंद की तरफ संकेत करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि कुछ लोग चुनाव के आने से पहले जानबूझकर माहौल को खराब करके लोगों को सहीं मुद्दों से हटाना चाहते है। आधुनिकता के दौर में आज भी कुछ राजनीतिक दल जातिवाद की राजनीति करके देश को पीछे खींचने का काम कर रही है। लेकिन अब जनता समझदार हो चुकी है और सही गलत का फर्क पता है। बाबा साहब की जिंदगी से सबकों प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ.अम्बेडकर लोकतंत्र के निर्माता थे वो एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने देश में समता और समानता के अधिकारों को संविधान के माध्यम से लागू किया। लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपनी धुन में लगे हुए है।

खाद्य रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर मानवता का संदेश दिया है। उन्होंने दलित-पिछड़ों के हित में काम किए। भारतीय जनता पार्टी भी इन सिद्धांतो को मानती है। जयंती पर सभी प्रण ले की समाज में फैली हुई बुराईयों को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश की जाए। गोष्ठी में विधायक मुंशी लाल गौतम, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी सिंह, पूर्व मेयर अशु वर्मा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप, विजय मोहन, पूर्व विधायक नरेन्द्र शिशौदिया, अशोक गोयल, क्षेत्रीय मंत्री अनिल सरदार सिंह भाटी, पार्षद हिमांशु लव, राजीव अग्रवाल, नीरज गोयल, अशोक संत, महेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Published on:
14 Apr 2018 05:11 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी