गाज़ियाबाद

साहिबाबाद से लाखों रुपये कीमत के ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बरामद, एक गिरफ्तार

साहिबाबाद पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के पास से जूते मिले हैं उन्हे वह ब्रांडेड कंपनी के नाम से लाखाें रुपये में बेचता।
less than 1 minute read
img_20210211_180556.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( latest ghazibad news ) साहिबाबाद पुलिस ने सौरभ नाम के एक युवक काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ( ghazibad news ) का दावा है कि पकड़े गए युवक के पास से लाखों रुपये कीमत के जूते मिले हैं जाे ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जूते हैं।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि साहिबाबाद इलाके में सौरभ नाम का एक शख्स ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बेचता है। इसके अलावा कई ब्रांडेड कंपनियों ने भी पुलिस को बताया गया कि साहिबाबाद इलाके में सौरभ नाम का जो शख्स है वह नकली जूताें के ब्रांडेड कंपनियों के जूते बताकर बेच रहा है। इससे उनकी कंपनी की शाख खराब हाे रही है।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौरभ की दुकान पर छापा मारा तो सौरभ के पास से नकली जूते प्राप्त हुए। पुलिस ने सौरभ के पास से 592 जोड़ी जूते बरामद किये हैं जिनकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सौरभ को शालीमार एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ के पास से 133 जोड़ी एडिडास के जूते साथ ही 459 जोड़ी नाइक के जूते बरामद किये हैं।

Published on:
11 Feb 2021 07:12 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी