गाज़ियाबाद

ब्रेकिंग : भारत बंद के दूसरे दिन सड़कों पर उतरे हजारों व्यापारी, स्कूल-कॉलेज की छुट्टी घोषित

प्रशासन द्वारा सभी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित की गई है।

2 min read
fire

हापुड़। जिले में भारत बंद के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ के बाद भी माहौल ठीक होता नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा सभी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों में हुई मारपीट के बाद आज हजारों की संख्या में व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं और सभी बाजारों में दुकानें दूसरे दिन भी बंद हैं।

यह भी पढ़ें : भारत बंद: अखिलेश व मायावती के खास नेताओं पर मुकदमा दर्ज, मेरठ में इंटरनेट व एसएमएस सेवा पर लगी रोक

दरअसल, भारत बंद के दौरान व्यापारियों के घरों और गाड़ियों में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। जिनकी गिरफ्तारी के लिए अब व्यापारी अब सड़कों पर उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक जिले में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो मुकदमें दर्ज कर 8 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रात में लकड़ी के गोदाम में लगाई आग

बवालियों ने सोमवार देर रात देहात थाना क्षेत्र के एल.एन रोड़ स्थित लकड़ी को गोदाम में आग लगा दी। जिसके दमकर की दो गाड़ियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद बुझाया। हालांकि गनिमत रही कि इस दौरान किसी तरह की घटना घटित नहीं हुई। वहीं किसी की भी गिरफ्तारी की बाद सामने नहीं आ रही है।

इन जिलों में भी बंद हुए स्कूल

भारत बंद के दौरान देशभर में हुई हिंसा और आगजनी में कुल 12 लोगों की मौत हुई जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। वहीं इन जगह-जगह तोड़फोड़ के ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। इनमें हापुड़ समेत मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

Published on:
03 Apr 2018 12:20 pm
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला