गाज़ियाबाद

CBSE RESULT 2019: 12वीं में गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने किया टॉप

CBSE RESULT 2019 इस वर्ष 83.3 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है दोनों को 500 में से 499 अंक हासिल हुए
2 min read
• •
Updated: 2 May 2019, 3:28 PM IST
cbse
CBSE RESULT 2019: 12वीं कक्षा में गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की टॉपर लड़कियों ने हासिल किए इतने अंक

गाजियाबाद। सीबीएसर्इ (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम (CBSE RESULT 2019) गुरुवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है। वहीं इस वर्ष 83.3 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।

बता दें कि गाजियाबाद के डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाली हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर के एसडी स्कूल की छात्रा करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। जिसके बाद दोनों के ही परिवारवालों में खुशी की लहर है। वहीं 12वीं के परिणाम घोषित होने की सूचना मिलते ही सभी छात्र-छात्रा व उनके परिजन सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट देखने में जुट गए हैं।

सरप्राइज रहा 12वीं का रिजल्ट

गौरतलब है कि इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट छात्र व उनके पैरेंट्स के लिए सरप्राइज रहा। कारण, इस बार पहले से ही रिजल्ट की तारीख तय नहीं थी। इसके बाद 2 मई को दोपहर 12:40 पर अचानक रिजल्ट जारी कर दिया गया। सभी सातों जोन के रिजल्ट को सीबीएसई द्वारा एक साथ जारी किया गया है। वहीं, दूसरे नंबर पर संयुक्‍त रूप से तीन स्‍टूडेंट्स ने जगह बनाई है। इनके नाम गौरंगी चावला (ऋषिकेष), ऐश्वर्या (रायबरेली) और भव्या जिंदल (हरियाणा) हैं। इन तीनों के 500 में से 498 नंबर हैं। इन तीनों ने 99.60 फीसदी अंक प्राप्‍त किए हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर संयुक्‍त रूप से 18 टॉपर हैं। इन्‍होंने 497 अंक हासिल किए हैं।

यह है टॉपर्स का सपना

करिश्मा अरोड़ा ने कहा कि उनके पिता बिजनेसमैन हैं और मां गृहणी हैं। उन्होंने हमेशा उन्‍हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया है। वह क्लासिकल डांस में भी खास रुचि रखती हैं। आगे चलकर वह साइकोलाॅजी के साथ डांस थैरेपी में ही करियर बनाना चाहती हैं।

वहीं, हंसिका का कहना है कि वह सभी को यह कहना चाहती हैं कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अपने में विश्वास रखें और शेड्यूल को फॉलो करें। साथ ही वे टीचर्स की बात सुनें। उनका सपना आईआरएस अधिकारी बनने का है।

ये हैं थर्ड नंबर पर

गरिमा शर्मा- विश्‍व भारती पब्लिक स्‍कूल सेक्‍टर 28 अरुण विहार नोएडा, गौतमबुद्ध नगर

इबादत सिंह बक्‍शी- एपीजे स्‍कूल, सेक्‍टर-16 ए, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर

अनन्‍या गोयल- केएल इंटरनेशनल स्‍कूल, सोमदत्‍त विहार, मेरठ

वंशिका भगत- मेरठ पब्लिक गर्ल्‍स स्‍कूल, शास्‍त्री नगर, मेरठ

दिव्‍या अग्रवाल- मेरठ पब्लिक गर्ल्‍स स्‍कूल, शास्‍त्री नगर, मेरठ

प्रज्ञा- एसएजे स्‍कूल, सेक्‍टर-14 सी, वसुंधरा, गाजियाबाद

आइशना जैन- एसएजे स्‍कूल, सेक्‍टर-14 सी, वसुंधरा, गाजियाबाद

अर्पित माहेश्‍वरी- दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल, मेरठ रोड, गाजियाबाद

Updated on:
2 May 2019, 3:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान