25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Result: गाजियाबाद की हंसिका व मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने किया टाॅप, यहां देखें नतीजे-

CBSE ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला ने किया टाॅप, यहां देखें नतीजे-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 May 2019, 2:08 PM IST

CBSE results of 12th declaration

CBSE

नोएडा. यूपी बोर्ड के बाद सीबीएसर्इ (CBSE) ने भी 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक हासिलकर टॉप किया है। बता दें कि इस बार सीबीएसर्इ ने सभी जोन के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किए हैं। स्टूडेंट्स अपना परीक्षा परिणाम cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें कि गाजियाबाद के डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाली हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर के एसडी स्कूल की छात्रा करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। जिसके बाद दोनों के ही परिवारवालों में खुशी की लहर है। पहले बताया गया था कि सीबीएसई के परीक्षा परिणाम 10 मई तक घोषित किए जाएंगे। हालांकि गुरुवार को सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए स्टूडेंट्स को चौंका दिया है। यहां यह भी बता दें कि पिछली बार सीबीएसर्इ ने 10वीं का परीक्षा परिणाम 26 मई को तो 12वीं का परीक्षा परिणाम 29 मई को जारी किया था।

उल्लेखनीय है कि इस बार आम चुनाव को देखते हुए यूपी बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। इसी कड़ी में सीबीएसर्इ ने समय से पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। गौरतलब है कि आम चुनाव की वजह से इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं जल्दी हुई थीं। वहीं कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी 15 अप्रैल तक समाप्त हो गर्इ थी।