गाज़ियाबाद

Chhath Puja 2018: आज इस शुभ मुहूर्त में करेंगे छठ पूजा तो जल्द ही बन जाएंगे करोड़पति

आज इस शुभ मुहूर्त में करेंगे छठ पूजा तो जल्द ही बन जाएंगे करोड़पति
2 min read
chhath puja
Chhath Puja 2018: आज इस शुभ मुहूर्त में करेंगे छठ पूजा तो जल्द ही बन जाएंगे करोड़पति

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में छठ का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नहाय-खाए के बाद आज यानि मंगलवार को खरना है। छठ पूजा सुबह और शाम के अर्घ्य के साथ 14 नवंबर तक चलने वाली है। ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि छठ पूजा में सूर्य को पहला अर्घ्य आज दिया जाएगा। पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को छठ पर्व का समापन किया जाएगा। इससे एक दिन पहले यानि आज पंचमी तिथि को खरना किया जाता है। वे कहते हैं कि इस पूजा को अगर आप शुभ मुहूर्त में करते हैं तो घर में सुख-शांति के साथ धन की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि इस बार 13 नवंबर को त्रय पुष्कर योग बन रहा है। इस संयोग से श्रद्धालुओं पर सूर्यदेव विशेष कृपा बरसाएंगे। इस संयोग में पूजा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

छठ पूजा मंत्र और शुभ मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सायंकालीन अर्घ्य का शुभ मुहूर्त यानि सूर्यास्त का समय 5.28 बजे है। वहीं बुधवार को प्रात:कालीन अर्घ्य का शुभ मुहूर्त यानि सूर्योदय : 6:42 बजे है। पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि छठ मइया की पूजा के लिए 'ॐ सूर्य देवं नमस्ते स्तु गृहाणं करूणा करं, अर्घ्यं च फलं संयुक्त गन्ध माल्याक्षतै युतम्।' मंत्र का जाप करना चाहिए।

3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

बता दें कि गाजियाबाद में हिंडन नदी के तट पर छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार भी हिंडन नदी के तट पर करीब 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए 12 चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब 500 मीटर लंबी पेयजल लाइन भी नगर निगम द्वारा लगाई गई है। जिसमें जगह-जगह टोंटियां लगाई गई हैं। वहीं बिजली विभाग ने भी सिंध नदी के तट को रोशन करने के लिए तमाम तरह की एलईडी और हैलोजन लाइट लगाकर छठ पूजा में चार चांद लगा दिए हैं। मंगलवार सुबह से ही छठ पूजा शुरू हो गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिंडन नदी के तट पर दिखाई देने लगे थे।

Published on:
13 Nov 2018 12:59 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई