गाज़ियाबाद

कठुआ केस की वीडियो देख मासूम ने बिलखते हुए मां को बताई किराएदार की घिनौनी हरकत

किराएदार ने अपने ही मकान मालिक के बेटे को बनाया हवस का शिकार
2 min read
kukarm image

गाजियाबाद। समाज में कठुआ और उन्नाव केस हमारी मानवता को शर्मशार करने वाले है। देश में आज कैंडल मार्च निकालकर ऐसे दरिंदो के खिलाफ कड़ी सजा दिए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन ये फिर भी लगातार मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। जिसमें एक ग्यारह साल के मासूम के साथ में किराएदार ने कुकर्म की धिनौनी वारदात को अंजाम दिया। कई दिनों से बच्चा सहमा हुआ था। पीडित ने आप बीती मां को बताई। इसके बाद में परिजनों की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली के भाटिया मोड इलाके में एक परिवार रहता है। मकान में काफी समय से किराएदार भी रह रहा है। मासूम की मां ने बताया कि शाम के समय में उनके पति घर आए थे। फोन पर कश्मीर में हुए कठुआ केस की वीडियो देख रहे थे। इसी बीच उनका बेटा मायूम होकर बिलखता हुआ कमरे से बाहर चला गया। जब इसके बारे में मां ने पूछा तो किराएदार का सारा कारनामा बताया। इसे सुनते ही दोनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। घटना के संबंध में घंटाघर कोतवाली में शिकायत की गई है। उधर पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ क़ड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मासूम का नेडिकल परीक्षण भी कराया है।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि मासूम के साथ में कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अपने किराएदार पर आरोप लगाया है। आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया है बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Apr 2018 10:52 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी