गाज़ियाबाद

गर्लफ्रेंड कर रही थी इंतजार, एथलीट चिराग त्यागी हत्या कांड में दोस्त ने कबूल किया अपराध, बताया यह कारण

Yash Khatik Arrested: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पैरा खिलाड़ी यश खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

2 min read
चिराग त्यागी हत्याकांड का आरोपी ने कबूला अपराध

Chirag Tyagi Murder Case: गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले ने झकझोर कर रख दिया है। मामले में चिराग का दोस्त ही आरोपी निकला। इस मामले में मर्डर के पीछे का कारण सामने आ गया है। आपको बता दें कि बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में चिराग ने स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद वह शुक्रवार को दिल्ली आए थे। परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन अगले ही दिन उनकी मौत की खबर ने इस खुशी को मातम में बदल दिया।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद के 11वीं के छात्र सूर्या मर्डर केस में दोस्त ने किया खुलासा, सामने आई वारदात की पूरी कहानी

दोस्त ने कबूला अपराध

इस मामले में पुलिस ने उनके परिचित और पैरा खिलाड़ी यश खटीक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की गई और उसी दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

शिकायत बनी विवाद की जड़

बताया जा रहा है कि चिराग त्यागी और यश खटीक पहले से एक-दूसरे को जानते थे। जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले दस्तावेजों की जांच के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद यश की दावेदारी रद्द हो गई थी। पुलिस के मुताबिक यश इसी बात को लेकर चिराग से नाराज था और उसके मन में बदले की भावना थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते उसने चिराग की हत्या की। फिलहाल पुलिस इसी एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

साईं उपवन में मिला लहूलुहान शव

मृतक का शव गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पर शव के पास से चिराग का फोन भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार उनके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे।
आपको बता दें कि चिराग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्थित साई सेंटर के हॉस्टल में रहते थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह शनिवार सुबह करीब 9 बजे हॉस्टल से बाहर निकले थे।

गर्लफ्रेंड करती रही इंतजार

जाकारी के अनुसार वह गाजियाबाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए थे। उनकी गर्लफ्रेंड इंदौर से गाजियाबाद आई थी और वह स्टेशन पर उनका इंतजार कर रही थी। असल में मृतक का शव एक राह चलते आदमी ने देखा था। उसने देखा कि शव के पास एक फोन पड़ा था जो लगातार बज रहा था । उसने उठाया तो चिराग की गर्लफ्रेंड बात कर रही थी। राहगीर ने इसकी जानकारी उनकी गर्लफ्रेंड को दी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें

सूर्या की मां की एक मांग हुई पूरी, रो-रो कर सबके सामने रखी थी अपनी इच्छा, पड़ोसी बोले- बाकी की मांगें भी पूरी हो
Also Read
View All
सूर्या हत्याकांड मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, लेकिन अब भी कितने आरोपी हैं पुलिस गिरफ्त से दूर? मामले में नया अपडेट

बकरीद पर हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद बोली सूर्या की मां-मुझे उसकी लाश दिखाई जाए

सूर्या हत्याकांड में एनकाउंटर में मारा जाने वाला कौन था असद, यूपी पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

सूर्या की मां की एक मांग हुई पूरी, रो-रो कर सबके सामने रखी थी अपनी इच्छा, पड़ोसी बोले- बाकी की मांगें भी पूरी हो

एनकाउंटर में ढेर हुआ बकरीद पर सूर्या की चाकू मारकर हत्या करने वाला असद; गाजियाबाद के सनसनीखेज मामले में नया अपडेट