गाज़ियाबाद

शर्मनाक: मुंहबोले चाचा ने दो साथियों संग 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

Highlights - गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की घटना - दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म - पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
gangrape.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना सिहानी गेट क्षेत्र की कक्षा 10 की छात्रा के साथ 3 युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और उसके परिजनों तक पहुंचाने की धमकी छात्रा को दी गई। आखिरकार छात्रा ने परेशान होकर जब आपबीती परिजनों को बताई तो उन्होंने पुलिस में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, सिहानी गेट क्षेत्र में ढाबा चलाने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। घर की गली के बाहर बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम करने वाले समीर ने करीब एक माह पहले रास्ते में रोककर छात्रा से बात की थी। इसके बाद वह अक्सर छात्रा से बातचीत करने लगा। आरोप है कि गत 11 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे समीर ने छात्रा को दुकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सुनियोजित तरीके से समीर के मुंह बोले चाचा दीपक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई, जिसे दिखाकर दीपक ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। समीर अश्लील वीडियो वायरल करने और उसे परिजनों को भेजने की धमकी देने लगा। आरोप है कि गत 21 मार्च को भी समीर ने उसे धमकी देकर कमला नेहरू नगर पार्क में बुलाया और वहां समीर व उसके दोस्त शुएब ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद से लड़की शांत रहती थी और कभी भी उससे जानकारी ली जाती तो केवल वह अपनी जान देने की बात करती थी। काफी गहनता से पूछताछ करने पर छात्रा ने आपबीती अपनी मां को बताई। घर वालों ने इस शर्मनाक घटना के बारे में सुना तो उनके पैरों की जमीन ही न रही। इसके बाद उन्होंने सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए देर शाम दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
24 Mar 2021 12:13 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा