गाज़ियाबाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर लागू होगा रूट डायवर्जन, ये है पूरा प्लान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासन में तैयार हुआ प्रोजेक्ट।
2 min read
yogi

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीसरी बार गाजियाबाद आ रहे हैं। यहां वह जिले के लोगों को करोडों रुपये की लागत से तैयार किए गए सिंगल पिलर पर बने एलिवेटिड रोड की सौगात जनता को देगें। सीएम के आगमन के चलते शहर कई जगहों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसलिए बेहतर होगा वैकिल्पक रास्तों से निकलकर लोग अपने गतंव्य तक पहुंचे।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक वाहनों हिडंन एयरफोर्स के पास में व हापुड़ चुग्गी पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। कविनगर रामलीला मैदान में जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के आने के चलते सभी जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश गिए गए हैं।

ये रहेगा सीएम योगी के आने का प्रोगाम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह दस बजे हैलीकॉप्टर से हिंडन एयरफोर्स पर लैंड करेंगे। इसके बाद में उनका काफिला करहेड रोटरी पर पहुंचेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ एलिवेटिड रोड़ का 15 मिनट निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ग्यारह बजे कविनगर स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेगें और एक बजे वापिस हैलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होगा।

ये रहेगा रूट डायवर्जन का प्लान

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी के मुताबिक करनगेट पर सीएम के आने से पहले सभी वाहनों के आवागमन को रोक दिया जाएगा। सभी वाहनों को इस दौरान वैकल्पिक रास्ते से राजेन्द नगर होते हुए निकाला जाएगा। इसके अलावा सीएम के काफिले के हापुड चुंग्गी और राजनगर एक्सटेंशन पर होने के दौर भी इसी तरीके की व्यवस्था रहेगी। जनसभा लोग पुराना बस अड्डा, मेरठ तिराहा से होकर निकल सकते है। इसले अलावा किसी भी तरीके के भारी वाहनों को हापुड चुंग्गी के रूट पर आने नहीं दिया जाएगा।

सीएम की सुरक्षा में रहेगी तीन एम्बुलेंस तैनात

गाजियाबाद के सीएमओ नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान तीन एंबुलेंस तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री के साथ डॉक्टरों की तीन टीमें अलग अलग स्थानों पर तैनात की जा रही हैं। इसमें एक टीम रैली स्थल पर, दूसरी टीम सेफ हाउस पर और तीसरी टीम मुख्यमंत्री मे साथ साथ रहेगी। दो निजी अस्पतालां में सेफ हाउस बनाया जाएगा, जिसमें एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Published on:
29 Mar 2018 02:04 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा