गाज़ियाबाद

तेज डीजे बजाने से घरों की खिड़कियों में आई दरार, लाउड म्यूजिक के कारण महिला को हुई ये बीमारी, FIR दर्ज 

Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर में डीजे की तेज आवाज के कारण महिला को कथित माइग्रेन की समस्या हो गई। इसके अलावा महिला का आरोप है कि लाउड म्यूजिक और कंपन के कारण खिड़कियों के शीशे में दरार आ गई।
less than 1 minute read
Feature image

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डीजे के तेज आवाज से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती का कहना है कि डीजे की आवाज काफी तेज थी, जिसके कारण उन्हें और आस-पास के घरों में रहने वाले लोगों को भी हो रही थी। युवती का नाम प्रतिभा है और वह विजयनगर के सेक्टर-5 में अपने परिवार के साथ रहती है। 

लाउड म्यूजिक के कारण हुई बीमारी 

प्रतिभा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि डीजे की तेज आवाज के कारण उनकी मां को माइग्रेन की बीमारी हो गई। इसके अलावा तेज आवाज और कंपन के कारण खिड़कियों के शीशों में दरार आ चुकी है। उन्होंने एसीपी कोतवाली को शिकायत के साथ इस घटना की वीडियो भी उपलब्ध कराई है ताकि उनकी स्थिति को गंभीरता से समझा जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है और डीजे चलाने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। डीजे की तेज आवाज लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में पुलिस की इस मामले में एक्शन लेगी ताकि नागरिकों को इससे राहत मिल सके।

Updated on:
20 Dec 2024 03:43 pm
Published on:
20 Dec 2024 03:43 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी