गाज़ियाबाद

Big Breaking: कांग्रेस की पांचवीं सूची जारी, इस ब्राह़मण प्रत्‍याशी का टिकट कटा, देखें पूरी सूची

- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अपनी पांचवीं सूची - बुलंदशहर और गाजियाबाद के उम्‍मीदवारों का किया ऐलान - गाजियाबाद से मेयर का चुनाव लड़ चुकीं डॉली शर्मा काे मिला टिकट  
less than 1 minute read
rahul gandhi
Big Breaking: कांग्रेस की पांचवीं सूची जारी, इस ब्राह़मण प्रत्‍याशी का टिकट कटा, देखें पूरी सूची

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां प्रथम चरण के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं, वहीं सोमवार देर रात को कांग्रेस ने अपनी पांचवीं सूची कर दी है। इसमें उत्‍तर प्रदेश से गाजियाबाद और बुलंदशहर के प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है। कांग्रेस ने मेरठ से अपने ब्राह्मण प्रत्‍याशी का टिकट काट दिया है। वहां से वैश्‍य को टिकट दिया गया है।

मेरठ से कटा टिकट

सोमवार रात काे कांग्रेस ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इसमें बुलंदशहर से पूर्व विधायक बंशीलाल पहाड़ि‍या और गाजियाबाद से डॉली शर्मा को टिकट दिया गया है। डॉली शर्मा गाजियाबाद से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा लिस्‍ट में हरेंद्र अग्रवाल का भी नाम है। जिन्‍हें मेरठ से टिकट दिया गया था। मेरठ लोकसभा सीट से डॉ. ओपी शर्मा का टिकट कट गया है। वहां से हरेंद्र अग्रवाल को टिकट देकर वैश्‍य कार्ड खेला गया है। आपको बता दें क‍ि गाजियाबाद और मेरठ में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 18 मार्च से नामांकन शुरू हो चुके हैं। जबक‍ि बुलंदशहर में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहां आज यानी 19 मार्च से नामांकन शुरू होंगे।

Published on:
19 Mar 2019 08:59 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी